
रंग लाई एक पिता की तरकीब, 17 साल बाद किडनैप हुई बेटी को ढूंढ निकाला
AajTak
साल 2018 में महिला के पिता ने मशहूर आर्टिस्ट की मदद ली. उससे कहा कि टीनेजर के तौर पर उनकी बेटी कैसी दिखती होगी, इसका एक स्केच बनाए. इसी की मदद से उन्हें बाद में सफलता मिली है.
एक महिला पूरे 17 साल बाद अपने असली माता पिता से मिली है. उसने सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर देखी थी, जो उसके पिता ने पोस्ट की. महिला का नाम झोंग जिनरोंग है. वो चीन की रहने वाली है. इस काम के लिए उसके पिता ने एक आर्टिस्ट की मदद ली.
उन्होंने बेटी की बचपन से जुड़ी अपनी यादें आर्टिस्ट को बताईं. जिससे उसे ये समझने में मदद मिली कि वो बड़ी होने के बाद कैसी दिखती होगी. साल 2006 में झोंग किडनैप हो गई थी. उसके माता-पिता ने उसे दक्षिण-पश्चिमी चीन के सिचुआन प्रांत के चेंगदू में सड़क पर खो दिया था. वो तब 4.5 साल की थी.
साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, झोंग को फिर एक कपल को बेच दिया गया. वो उनके साथ जहां रहती थी, वो जगह उस सड़क से 300 किलोमीटर दूर है, जहां वो लापता हुई. उसके पिता ने अपनी नौकरी छोड़ दी और देशभर में अपनी बेटी को ढूंढने निकल गए. वो कर्ज के बोझ तले भी दबे.
उनका कहना है, 'एक पिता की तरह महसूस करने के लिए मेरे पास एक ही तरीका था, अपनी बेटी की तलाश जारी रखना.' उनके अपनी पत्नी के साथ दो और बच्चे भी हैं. वो 17 साल तक अपनी खोई हुई बेटी को ढूंढते रहे.
साल 2018 में झोंग के पिता ने मशहूर आर्टिस्ट लिन युहुई की मदद ली. उससे कहा कि टीनेजर के तौर पर उनकी बेटी कैसी दिखती होगी, इसका एक स्केच बनाएं. फिर वो इसी तस्वीर को लेकर बेटी की तलाश में निकल गए.
इसके बाद सितंबर महीने में उनकी बेटी झोंग ने स्थानीय सोशल मीडिया एप Douyin पर अपने पिता के वीडियो देखे. उसे पहले से इस बात की जानकारी थी कि उसे गोद लिया गया है. वो प्रवासी मजदूर के तौर पर काम कर रही थी. फिर उसने स्केच और अपने बीच समानताएं देखीं. दोनों का बाद में डीएनए टेस्ट हुआ और ये साबित हो गया कि वो पिता बेटी हैं.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.










