
योगी ने अपना जहाज भेज मंगाया 25,000 रेमडेसिवर इंजेक्शन
AajTak
यूपी में कोरोना के बढ़ते मामलों को थामने के लिए मुख्यमंत्री योगी ने झोंकी ताकत. रेमडेसिवर इंजेक्शन की उपलब्धता बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री ने अपना स्टेट प्लेन अहमदाबाद भेजकर इसकी 25,000 डोज मंगाई जो बुधवार की शाम को पहुंच गईं. अस्पतालों में युद्धस्तर पर बेड बढ़ाने की तैयारी.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्टेट प्लेन अहमदाबाद भेजकर रेमडेसिवर इंजेक्शन की 25,000 डोज मंगाई जो बुधवार की शाम को पहुंच गईं. साथ ही सीएम योगी ने प्रदेश में रेमेडिसिविर इंजेक्शन की उपलब्धता और बढ़ाने के निर्देश दिए हैं. इस बाबत उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से रिपोर्ट भी तलब की है. सीएम योगी ने तीसरी बार स्टेट प्लेन को लोगों के जीवन को बचाने में काम आने वाली दवा लाने के लिए अहमदाबाद भेजा है. इससे पहले उन्होंने पिछले साल नौ जून को ट्रूनेट मशीनें मंगाने के लिए स्टेट प्लेन को गोवा भेजा था. सात अप्रैल को बंगलूरू से राजकीय विमान भेजकर उन्होंने मेडिकल इक्यूपमेंट मंगवाया था. स्टेट प्लेन भेजकर दवाएं और मेडिकल उपकरण मंगाने का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का प्रयोग अनोखा है.
Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










