
योगी के साथ 'बंटोगे तो कटोगे' की दिल्ली में एंट्री, पढ़ें- बीते चुनावों में 'हिंदुत्व' के टेस्ट का क्या रहा नतीजा
AajTak
योगी आदित्यनाथ महाकुंभ में एक दिन पूरी सरकार के साथ रहकर सीधे दिल्ली आए हैं. उस प्रयागराज से जहां दिल्ली से बहकर पहुंची यमुना, गंगा और अदृश्य सरस्वती के साथ मिलकर संगम बनती है. उसी संगम में योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को अपने 54 मंत्रियों के साथ स्नान किया और दिल्ली के चुनाव प्रचार में आकर योगी आदित्यनाथ ने सीधे केजरीवाल को डुबकी का चैलेंज दे दिया. सीएम योगी ने कहा कि अगर एक मुख्यमंत्री के रूप में मैं औरे मेरे मंत्री संगम में स्नान कर सकते हैं, तो क्या केजरीवाल भी अपने मंत्रियों के साथ यमुना जी में स्नान कर सकते हैं?
दिल्ली के चुनाव में प्रचार के मैदान पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दस्तक दी है. जिन्होंने अब तक बीजेपी की हिंदुत्व वाली सियासी पिच पर आकर वोट मांगते अरविंद केजरीवाल के सामने कुछ चैलेंज रखे हैं. ये चैंलेज है-दिल्ली की यमुना में केजरीवाल अपनी सरकार के मंत्रियों के साथ उसी तरह स्नान करके दिखाएं, जैसे संगम में योगी आदित्यनाथ ने अपने मंत्रियों के साथ किए. सीएम योगी ने ये चुनौती भी दी है कि पुजारियों को भत्ते के वादे से आस्था के सम्मान की बात करने वाले केजरीवाल हिसाब दें कि कितने मंदिरों का दिल्ली में सौंदर्यीकरण कराया है. योगी आदित्यनाथ के ये 2 चैलेंज क्या दिल्ली की राजनीति में केजरीवाल के लिए मुश्किल खड़ी कर पाएंगे?
दिल्ली के चुनाव में मतदान से 12 दिन पहले तापमान में तेज उछाल दिखा है. जहां हिंदू वोट अपने साथ लाने के लिए तमाम जतन करते केजरीवाल के सामने प्रचार युद्ध में हिंदुत्व की गदा उठाकर खुलकर विरोधियों पर वार करने वाले योगी आदित्यनाथ पहुंचते हैं. योगी आदित्यनाथ महाकुंभ में एक दिन पूरी सरकार के साथ रहकर सीधे दिल्ली आए हैं. उस प्रयागराज से जहां दिल्ली से बहकर पहुंची यमुना, गंगा और अदृश्य सरस्वती के साथ मिलकर संगम बनती है. उसी संगम में योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को अपने 54 मंत्रियों के साथ स्नान किया और दिल्ली के चुनाव प्रचार में आकर योगी आदित्यनाथ ने सीधे केजरीवाल को डुबकी का चैलेंज दे दिया. सीएम योगी ने कहा कि अगर एक मुख्यमंत्री के रूप में मैं औरे मेरे मंत्री संगम में स्नान कर सकते हैं, तो क्या केजरीवाल भी अपने मंत्रियों के साथ यमुना जी में स्नान कर सकते हैं? साहस है तो उन्हें जवाब देना चाहिए.
बता दें कि अरविंद केजरीवाल को दिल्ली की यमुना से लेकर अयोध्या में सरयू और दूसरी जगहों पर नदी किनारे आरती करते तो देखा गया है, लेकिन सार्वजनिक तौर पर आखिरी बार नदी में डुबकी मारते वीडियो खोजने पर 2014 का मिलता है. जब केजरीवाल लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी के खिलाफ वाराणसी से उतरे थे. तबी काशी में केजरीवाल ने गंगा में डुबकी लगाई थी.
योगी का चैलेंज इतना अहम क्यों?
10 साल बाद योगी आदित्यनाथ का खुद संगम में मंत्रियों समेत स्नान के बाद केजरीवाल को दिल्ली की यमुना में डुबकी लगाने का चैलेंज इसलिए मायने रखता है क्योंकि जिस वक्त केजरीवाल दिल्ली के चुनाव में पुजारियों को 18 हजार रुपए महीना देने का वादा करके और बुजुर्गों के लिए मुफ्त तीर्थयात्रा योजना चलाते हुए दिल्ली के हिंदू बहुसंख्यक वोट को अपने साथ रखना चाहते हैं, तब महाकुंभ का आयोजन कराती यूपी सरकार के मुखिया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ- यमुना की सफाई के मुद्दे पर केजरीवाल को कठघरे में खड़ा करके हिंदू वोट को बंटने से रोकने में जुट जाते हैं.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








