
'योगी आदित्यनाथ को हराकर वापस मठ भेज देना है', गोरखपुर में गरजीं मायावती
AajTak
बसपा प्रमुख मायावती ने शनिवार को गोरखपुर में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ और बीजेपी पर जमकर हमला बोला.
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने शनिवार को गोरखपुर में चुनावी जनसभा को संबोधित किया. मायावती ने गोरखपुर में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ पर जमकर हमला बोला. बसपा सुप्रीमो मायावती ने सीएम योगी पर निशाना साधते हुए कहा कि योगी जी को इस चुनाव में हराकर मठ वापस भेज देना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.











