
ये है दुबई! भारतीय युवक ने की टूटी सड़क की शिकायत, कुछ घंटों में बन गई नई रोड
AajTak
दुबई को दुनिया की ‘बेस्ट-क्लास फैसिलिटी’ क्यों कहा जाता है, इसका जवाब एक वायरल वीडियो में साफ दिखता है. वीडियो में एक भारतीय युवक ने बताया कि टूटी सड़क की शिकायत दर्ज होते ही कुछ ही घंटों में वहां नई चमचमाती सड़क बना दी गई.
दुबई की फास्ट और परफेक्ट सिस्टम पर एक भारतीय युवक का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.रेशभ नागपाल नाम के इस युवक ने ऐसा नजारा दिखाया, जिस पर लोग यकीन नहीं कर पा रहे. सड़क के गड्ढों की शिकायत करने के कुछ ही घंटों में सड़क पूरी तरह नई बना दी गई.
'सिर्फ कुछ घंटे लगे, जैसे कुछ हुआ ही नहीं'
रेशभ ने बताया कि उनके एक दोस्त ने सड़क पर पड़े गड्ढों की शिकायत दर्ज कराई थी.जैसे ही शिकायत दर्ज हुई, प्रशासन की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और मरम्मत शुरू कर दी.वीडियो में दिखता है कि कैसे कुछ ही घंटों में गड्ढों वाली सड़क को समतल कर पेंट तक कर दिया गया. रेशभ यह भी बताते हैं कि सड़क की मरम्मत के दौरान लोगों की सुविधा का पूरा ध्यान रखा जाता है. वाहनों की आवाजाही में कोई दिक्कत न हो, इसके लिए कई लोग मौके पर खड़े रहकर लगातार कोऑर्डिनेशन करते हैं. रेशभ वीडियो में कहते हैं-आमतौर पर ये काम हफ्तों या महीनों में होता है, लेकिन दुबई में सब कुछ कुछ ही घंटों में हो गया. ये है असली दुबई!
देखें वायरल वीडियो
सोशल मीडिया पर लोगों ने की जमकर तारीफ

सीबीएसई ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में कम नंबर आने पर छात्रों को राहत देते हुए मई 2026 में दोबारा परीक्षा का नया शेड्यूल जारी किया है. छात्र तीन विषयों में सुधार कर सकते हैं और कंपार्टमेंट वाले भी परीक्षा दे सकेंगे. फॉर्म भरने की प्रक्रिया तीन चरणों में होगी, जिसमें लेट फीस का भी प्रावधान है परीक्षा के लिए फीस भारत में ₹320 प्रति विषय निर्धारित की गई है.

चीनी मार्केट की शक्ल लगभग दो साल बाद बदल गई है. 2024 में BYD ने फॉक्सवैगन को पीछे छोड़ा था और 2025 में भी कंपनी चीनी मार्केट की टॉप कार सेलिंग ब्रांड बनी रही. हालांकि, 2026 की शुरुआत कुछ अलग हुई है. फॉक्सवैगन दोबारा चीनी मार्केट में टॉप सेलिंग ब्रांड बन गया है. कंपनी ने तमाम चीनी ब्रांड्स को पीछे छोड़ दिया है.











