
'ये हमारी मर्जी, किसके नाम पर वोट मांगें', रैली में पीएम का फोटो न लगाने पर बोले नवाब मलिक
AajTak
एनसीपी अपनी चुनावी रैली में पीएम मोदी की तस्वीर का इस्तेमाल नहीं कर रही है, इस पर नवाब मलिक ने कहा कि मोदीजी की पार्टी तो मेरे खिलाफ चुनाव लड़ रही है. उन्होंने कहा कि ये हमारी मर्जी है कि हम किसका फोटो इस्तेमाल करें, किसके नाम पर वोट मांगें. हम अपनी विचारधारा पर वोट मांग रहे हैं
महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, सूबे का सियासी पारा हाई होता जा रहा है. यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के 'बंटेंगे तो कटेंगे' नारे को लेकर अजित पवार ने सवाल उठाए हैं. अजित ने कहा कि महाराष्ट्र शिवाजी, आंबेडकर, शाहू जी महाराज की धरती है. महाराष्ट्र में बाहर के लोग आकर ऐसे विचार बोल जाते हैं, दूसरे राज्यों के बीजेपी सीएम तय करें कि उन्हें क्या बोलना है. इसके साथ ही उनकी पार्टी के नेता नवाब मलिक ने आजतक से खास बातचीत में कहा कि जो लोग इस तरह के बयान दे रहे हैं, उन्हें इसका फायदा नहीं, बल्कि नुकसान होगा.
शिवसेना नेता संजय निरूपम ने कहा था कि अजीत दादा नहीं समझ रहे हैं, लेकिन आगे समझ जाएंगे. 'बंटेंगे तो कटेंगे' ये लाइन बिल्कुल ठीक है. इस पर नवाब मलिक ने कहा कि शिवसेना का नजरिया बदल रहा है.
'कोई नकारात्मक राजनीतिक करेगा तो लोग उसे स्वीकार नहीं करेंगे'
अजित पवार के बयान को लेकर नवाब मलिक ने कहा कि हमारी पार्टी की विचारधारा साफ है, हम धर्म पर आधारित राजनीति नहीं करते. हमें ऐसी पॉलिटिक्स स्वीकार नहीं है. हमार धर्मनिरपेक्षता औऱ लोकतांत्रिक मूल्यों में विश्वास रखते हैं. हमारा स्पष्ट मत है कि अगर कोई ऐसा बयान देता है तो वह गलत है. उन्होंने कहा कि धर्मनिरपेक्षता ही भारत की एकता का मूलमंत्र है. चुनाव में ऐसे बयान देने से उसकी चर्चा हो जाती है, लेकिन मुझे लगता है कि एकता ही सबसे बड़ा मंत्र है. अगर कोई नकारात्मक राजनीतिक करेगा तो लोग उसे स्वीकार नहीं करते, यूपी का नतीजा दर्शाता है कि ऐसे बयानों को लोगों की सहमति नहीं है.
'हम बंटवारे की राजनीति नहीं करते'
एनसीपी कैंडिडेट नवाब मलिक ने कहा कि हमारी राजनीति साफ है कि महाराष्ट्र में जो भी ऐसी राजनीति करता है, अजितजी उसके खिलाफ खड़े होते हैं. उन्होंने कहा कि कुछ दल ऐसे भी हैं जो मुस्लिमों का वोट चाहते हैं, लेकिन उनके मुद्दों पर बोलने से परहेज करते हैं. उन्होंने कहा कि हम सभी को साथ में लेकर चलना चाहते हैं. जो भी बंटवारे की राजनीति करते हैं, उन्हें भी हम मैसेज देना चाहते हैं कि आप ऐसी राजनीति न करें, ये देशहित और जनहित में नहीं है. हम ऐसी राजनीति नहीं करते.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।

हिमाचल प्रदेश में आर्थिक दबाव के चलते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने समेत मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों की सैलरी का एक हिस्सा 6 महीने के लिए टालने का फैसला किया है. हालांकि, ग्रुप-सी और ग्रुप-डी कर्मचारियों को पूरी सैलरी मिलेगी. वहीं सरकार ने मेडिकल स्टाफ, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं सहित कई वर्गों के मानदेय में बढ़ोतरी की है. विधायक योजनाओं की सीमा भी बढ़ाई गई है. सरकार का कहना है कि हालात सुधरने पर रोकी गई राशि वापस दी जाएगी.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.







