
'ये लोग किसी भी हद तक जा सकते हैं...' बहन का फोन आने के बाद घर पहुंचे भाई को चुन्नी में लटकी मिली लाश
AajTak
फरीदाबाद पुलिस ने शादीशुदा महिला की मौत पर दहेज हत्या का मामला दर्ज किया है. मृतका के भाई ने अपनी बहन के पति, सास, ससुर समेत पांच लोंगो के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हैं, पुलिस ने उन्हें पकड़ने की कोशिश में जुटी है.
हरियाणा के फरीदाबाद से एक शादीशुदा महिला की हत्या का मामला सामने आया है. जहां मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है. पीड़ित परिवार का कहना है कि ससुराल पक्ष ने उन्हें पंचायत करने के लिए बुलाया और दूसरी तरफ घर में बेटी की गला घोंटकर हत्या कर दी. पुलिस ने मृतका के भाई की शिकायत पर पति व सास, ससुर समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है.
मृतका प्रीति के भाई अरुण से पुलिस को दी शिकायत में लिखा कि उसकी बड़ी बहन प्रीति और छोटी बहन इंदू की शादी फरवरी 2017 में अंकुर व उसके भाई अंकित से हुई थी. शादी में उन्होंने अपनी हैसियत के हिसाब से नकदी व जेवरात देकर बहन को विदा किया था. लेकिन प्रीति को कम दहेज लाने के चलते ससुराल में ताने सुनने पड़ते थे. दहेज को लेकर दोनों परिवारों के बीच लंबे सयम से विवाद चल रहा था.
अरुण का आरोप है कि छोटी बहन इंदू को शादी के बाद से ससुराल लेकर नहीं गए. कई बार पंचायत करने के बाद इंदू को एक या दो बार ससुराल वाले लेकर गए थे. पिछले 4-5 दिन से प्रीति को उसके ससुर सुरेंद्र, सास कृष्णा, पति अंकुर, देवर अंकित, ननद अंजली लड़ाई झगड़ा कर व मानसिक रुप से प्रताड़ित कर रहे थे.
प्रीति उन्हें बताया था कि ससुराल वाले किसी भी हद तक जा सकते है. इस मामले को सुलझाने के लिए दोनों पक्षों ने पंचायत रखी थी. प्रीति के ससुराल वालो ने रेलवे स्टेशन फरीदाबाद के सामने जगह निर्धारित की थी. लेकिन वहां पर ससुराल पक्ष के कुछ लोग आए थे पर प्रीति का पति, देवर नहीं आए.
इस दौरान प्रीति ने अपनी छोटी बहन इंदू को फोन कर कहा कि उसका पति, सास, देवर और ननद उसे पीट रहे हैं. उसे तुरंत यहां से ले जाओ नहीं तो ये भी उसकी हत्या कर देंगे. पंचायत में गए इंदू ने भाई अरुण को फोन कर इसकी जानकारी दी.
तुरंत ही अरुण अपने भाई के साथ प्रीति के ससुराल पहुंचा और उसने देखा कि प्रीति बेड पर पड़ी है और उसके गले में चुन्नी लिपटी हुई है. अचानक दोनों भाइयों को देख सभी ससुराल वाले भगने लगे. प्रीति को एशियन अस्पताल ले जाया गया तो डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने इस पर पति, सास, ससुर, देवर और ननद के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










