
ये लड़की 22 साल से केवल नॉनवेज खा रही, दाल-चावल-रोटी-सब्जी छूती भी नहीं, ऐसी है हालत!
AajTak
कुछ लोगों को खाने से एलर्जी होती है, वे लोग कोई निश्चित फूड नहीं खाते. इस स्थिति को मेडिकल की भाषा में अवोइडेंट रिस्ट्रिक्टेड फ़ूड इंटेक डिसऑर्डर (ARFID) कहा जाता है. लेकिन एक 25 साल की एक लड़की ऐसी है, जिसने पिछले 22 साल से कोई भी शाकाहारी खाना जैसे, फल, सब्जी, दाल, रोटी. चावल, फल, सब्जी नहीं खाया हैं.
कुछ लोगों को वेजिटेरियन खाना पसंद होता है, तो कुछ लोगों को नॉनवेजिटेरियन फूड्स पसंद होते हैं. कुछ लोगों को नॉनवेज खाना पसंद नहीं होता तो कुछ को नॉनवेज से एलर्जी होती है. आपने ये तो सुना होगा कि आपके परिवार वाले, दोस्त या फ्रेंड्स नॉनवेज नहीं खाते, लेकिन क्या आपने सुना है कि कोई ऐसा शख्स है जो वेजिटेरियन को बिल्कुल हाथ ही ना लगाता हो? शायद नहीं सुना होगा.
लेकिन एक लड़की ऐसी है जिसने पिछले 22 साल से शाकाहारी खाना नहीं खाया है. वह रोजाना नॉनवेज खाना ही खाती है. यहां तक कि उसके दोस्त ने एक बार उससे एक मटर का दाना खाना के लिए बोला और पैसे की शर्त लगाई, लेकिन उस लड़की ने मटर का एक दाना खाने से बचने के लिए पैसे छोड़ दिए.
कौन है ये लड़की
22 साल से लगातार नॉनवेज फूड्स खाती आ रही लड़की का नाम समर मोनरो (Summer Monro) है, जो कि कैंब्रिज की रहने वाली हैं. इनकी उम्र मात्र 25 साल है और इन्होंने 22 साल से शाकाहारी फूड बिल्कुल नहीं छुआ है. उनके मुताबिक, जब वे 3 साल की थीं, तब उन्हें मैश किए हुए आलू खाने के लिए मजबूर किया गया था. बस उस दिन के बाद से उन्होंने कभी भी शाकाहारी फूड नहीं खाया.
एक बार उनसे किसी ने एक दाना मटर का खाने पर लगभग 1000 पाउंड यानी करीब एक लाख रुपये देने की शर्त लगाई थी, लेकिन उन्होंने फिर भी मटर का दाना नहीं खाया था.
3 साल की उम्र तक सब कुछ खाती थीं समर बताती हैं कि जब वे 3 साल की थीं, तब तक वे सब कुछ खा लेती थीं. लेकिन उस समय किसी ने उन्हें मैश किए हुए आलू (उबले हुए आलू) खिलाने की कोशिश की. बस उस दिन से उन्हें शाकाहारी खाना बंद कर दिया. वे अभी भी सिर्फ कुरकुरे और पतले चिप्स ही खा सकती हैं. लेकिन इसके अलावा वे कुछ भी नहीं खाती हैं. अगर वे कोई चिकन वाले फूड्स भी खाती हैं, तो वे भी कुरकुरे होने चाहिए. समर, अवॉइडेंट रिस्ट्रिक्टेड फ़ूड इन्टेक डिसऑर्डर (ARFID) से पीड़ित हैं, जो कि एक फोबिया है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










