
ये रईसी है खानदानी... महिला ने बुक किया पोर्टर और राइडर को फेंकने के लिए कचरा दिया, वीडियो वायरल
AajTak
आपने पुरानी फिल्म का गाना ये रहीसी है खानदारी तो कभी न कभी सुना ही होगा. लेकिन वायरल हो रहे वीडियो में आपको इसका प्रमाण देखने को भी मिलेगा. एक महिला ने घर का कचरा फेकने के लिए एक पोर्टर बुक कर लिया.
लखनऊ को यूं ही नहीं नवाबों का शहर कहा जाता है. यहां के रहने वाले लोगों में थोड़ी ही लेकिन नवाबी होती जरूर है. ऐसे इसलिए कह रहे हैं क्योंकि सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, वह इसका प्रमाण दे रहा है. वायरल हो रहे वीडियो में एक महिला की रईसी देखने को मिल रही है. उसने ऑनलाइन पोर्टर बुक किया होता है और जब राइडर उसे लेकर जाता है, तो वह खुद दुविधा में पड़ जाता है.
ऐसा इसलिए क्योंकि महिला ने पार्सल में सामान नहीं बल्कि घर का कचरा भरा होता है, जिसे फेंकने के लिए उसने राइड बुक किया था.
वीडियो देख हर कोई हैरान
पोर्टर से सामान भेजने के लिए एक महिला ने हमेशा की तरह ऑनलाइन पोर्टर बुक करती है. इसके बाद राइडर वहां पहुंचता है और पूछता है पेमेंट हो गया है? तो महिला बोलती है कि ऑनलाइन पेमेंट कर दी है’ और पार्सल राइडर को दे देती है. लेकिन पार्सल को डिलीवर करने की लोकेशन पर जब ड्राइवर पहुंचता है तो, वहां पर उसे कोई दिखाई नहीं देता है. महिला को कॉल करके पूछता है कि ‘पार्सल किसको देना है? इसके बाद महिला जो बोलती है, वह उसे हैरान कर देता है. वह बोलती है कि भैया, किसी को देनी नहीं है फेंक दीजिए.
राइडर ने बनाया दूसरा वीडियो
राइडर ने अपने साथ हुए इस घटना का दूसरा वीडियो भी बनाया. कस्टमर से ये क्या बात हुई? पूछने के बाद पोर्टर वाला कूड़ा फेंक देता है और बोलता है कि ‘पोर्टर इसीलिए चला रहा हूं, ताकी दूसरों का कूड़ा फेक सकूं. इस घटना के दूसरे पार्ट में राइडर लोगों के कहने पर दोबारा 7 किलोमीटर की यात्रा तक कर उसी जगह पर जाते हैं और सड़क किनारे फेंके उस कूड़े को ढूंढते हैं लेकिन वह उसे नहीं मिलता है. इसके साथ ही कचरा फेंकने के लिए वह माफी भी मांगते है.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.










