
'ये भारत नहीं, अडानी की फॉरेन पॉलिसी...' पीएम मोदी के विदेश दौरों पर राहुल ने उठाए सवाल
AajTak
संसद के बजट सत्र के 6वें दिन लोकसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा हुई. इस दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपनी भारत जोड़ो यात्रा का जिक्र किया. राहुल गांधी ने बताया कि उन्हें शुरुआत में लगा था कि यात्रा मुश्किल होगी.
संसद के बजट सत्र के 6वें दिन लोकसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा हुई. इस दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपनी भारत जोड़ो यात्रा का जिक्र कर महंगाई, बेरोजगारी, अग्निवीर योजना, गरीबी और अडाणी के मुद्दे पर केंद्र सरकार पर निशाना साधा. राहुल गांधी ने कहा कि उन्हें भारत जोड़ो यात्रा के दौरान सेना के अफसरों और पूर्व सैनिकों ने बताया कि अग्निवीर योजना सेना की योजना नहीं है. इसे सेना पर थोपा गया है. इसे अजीत डोभाल ने थोपा. यह RSS का आइडिया है. इतना ही नहीं राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि पीएम मोदी के विदेश दौरों में अडानी को फायदा दिलाया जाता है.
राहुल गांधी ने कहा कि यात्रा के दौरान जनता से बात करने का, उनकी समस्याएं सुनने का मौका मिला. उन्होंने कहा कि अभी आपने अग्निवीर योजना की तारीफ की लेकिन बेरोजगार युवा जो सेना में भर्ती के लिए सुबह चार बजे सड़कों पर दौड़ लगाता है, वो इस बात से सहमत नहीं है. इन लोगों का कहना है कि हमें चार साल के बाद सेना से बाहर निकाल दिया जाएगा.
राहुल गांधी ने कहा, ''सेना के रिटायर अफसर कह रहे हैं कि अग्निवीर योजना आर्मी की नहीं है. यह योजना आरएसएस की ओर से आई है. गृह मंत्रालय से आई है. यह सेना पर थोपी गई है. अजीत डोभाल ने थोपी है. समाज में इतनी बेरोजगारी है, अग्निवीर के बाद समाज में हिंसा बढ़ेगी. अजीत डोभाल का नाम लेने पर सत्ता पक्ष की ओर से आपत्ति जताई गई और ये कहा गया कि आप उनका नाम नहीं ले सकते. राहुल गांधी और कांग्रेस के सदस्यों ने कहा कि क्यों नहीं ले सकते. वे सदन में नहीं हैं. राहुल गांधी ने कहा, अभिभाषण में महंगाई और बेरोजगारी को लेकर कोई जिक्र नहीं है. अग्निवीर योजना की भी एक लाइन में चर्चा है.
अडाणी के मुद्दे पर भी सरकार को घेरा
राहुल गांधी ने कहा, ''मैंने यात्रा की. इस दौरान तमिलनाडु, केरल से हिमाचल तक हर राज्य में एक ही नाम सुनने को मिला. अडानी, अडानी, अडानी.'' राहुल गांधी ने कहा कि युवा ये पूछ रहे थे कि अडानी की तरह स्टार्टअप शुरू करना है हमें भी. ये जिस बिजनेस में हाथ डालता है, उसी में सफल हो जाता है. उन्होंने कहा कि अडानी पहले दुनिया के अमीरों में 609 नंबर पर थे, कौन सा जादू हुआ कि नौ साल में नंबर दो पर पहुंच गए. इस दौरान कांग्रेस सांसदों ने मोदी है तो मुमकिन है के नारे भी लगाए.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








