
ये तो रुक ही नहीं रही... दो दिन में चांदी ₹20000 महंगी, Check New Gold Rates
AajTak
Gold-Silver Rates ने एक बार फिर से रिकॉर्ड तोड़ने की शुरुआत कर दी है और चांदी तो रुकने का नाम ही नहीं ले रही है. मंगलवार को इसने फिर से रिकॉर्ड तोड़ दिए.
सोना-चांदी की कीमतें (Gold-Silver Rates) ने नए साल में भी गदर मचाना जारी रखा है. खासतौर पर चांदी तो रुकने का नाम ही नहीं ले रही है. मंगलवार को Silver Price ने एक बार फिर से सभी रिकॉर्ड तोड़ डाले. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर 1 Kg Silver का वायदा भाव उछलकर 2.56 लाख रुपये के पार निकल गया. चांदी ही नहीं, बल्कि सोना भी कुछ कम नजर नहीं आ रहा है और Gold Rate में भी तेजी देखने को मिल रही है.
चांदी दो दिन में 20000 रुपये महंगी चांदी की कीमत में तूफानी तेजी का अंदाजा सिर्फ इस हफ्ते के दो दिन में चढ़े भाव से लगाया जा सकता है. जी हां, MCX Silver Price इन दो दिनों में ही 20134 रुपये प्रति किलो बढ़ गया है. बीते सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन 2 जनवरी को 5 मार्च की एक्सपायरी वाली चांदी की कीमत 2,36,36 रुपये थी, जो कि मंगलवार को उछलकर 2,56,450 रुपये के नए हाई लेवल पर पहुंच गई.
घरेलू बाजार में भी चांदी का गदर न सिर्फ मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर, बल्कि ये कीमती धातु घरेलू बाजार में भी गदर काटती दिख रही है. इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट IBJA.Com पर अपडेट किए गए रेट्स पर गौर करें, तो बीते 2 जनवरी को 1 किलो चांदी का भाव 2,34,550 रुपये था, लेकिन मंगलवार की शाम ये 2,43,150 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई. इस हिसाब से देखें, तो Silver Rate में दो दिन में 8600 रुपये का तगड़ा उछाल आया है.
Gold Rate हाई से इतना नीचे चांदी ने जहां रिकॉर्ड तोड़े हैं, तो सोना भी लगातार दौड़ लगाता हुआ नजर आ रहा है. घरेलू मार्केट में 10 Gram 24 Karat Gold Rate इस सप्ताह के महज दो कारोबारी दिनों में ही 1,34,782 रुपये से बढ़कर 1,36,660 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. वहीं एमसीएक्स पर 5 फरवरी की एक्सपायरी वाले सोने का वायदा भाव दो दिन में 1,35,761 रुपये से 139,049 रुपये पर पहुंच गया है.
अगर सोने का हाई लेवल से तुलना करें, तो अभी भी सोना 1416 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता (Gold Cheaper From High) मिल रहा है. हालांकि, जिस रफ्तार से ये भाग रहा है, किसी भी समय ये नया हाई बना सकता है. यहां ध्यान रहे कि आईबीजेए पर बताए गए Gold-Silver Price देशभर में समान रहते हैं, लेकिन ज्वेलरी खरीद पर GST+Making Charge देना होता है, जिससे इसकी कीमत बढ़ जाती है.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.










