
'ये खाते यहां है, मदद पाकिस्तान की करते हैं...', आर्यन खान के बहाने साध्वी प्रज्ञा का शाहरुख खान पर बड़ा हमला
AajTak
प्रज्ञा ठाकुर ने कहा, जिसके पास पैसे की अति हो जाती है और ये उसे अच्छे कामों में खर्च नहीं करते, उनकी संतानें इसी प्रकार से काम करती हैं. उन्होंने कहा कि ये वे लोग हैं, जो कहते थे कि हम भारत में सुरक्षित नहीं हैं. लेकिन कभी भी इन लोगों ने भारत में किसी की सहायता नहीं की. अगर इन्होंने किसी की मदद की है, तो वह पाकिस्तान में की है.
अपने बयानों को लेकर हमेशा चर्चा में रहने वाली भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर क्रूज रेव पार्टी में आर्यन खान के पकड़े जाने के बाद अभिनेता शाहरुख खान पर तीखा हमला बोला है. साध्वी प्रज्ञा ने कहा, ये वो लोग हैं, जो भारत को असुरक्षित बताते हैं. ये खाते यहां हैं और मदद पाकिस्तान में करते हैं.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.











