
यू-टर्न बना काल या ब्रेक के नीचे फंसी बोतल? देहरादून एक्सीडेंट में हर एंगल से जांच कर रही पुलिस
AajTak
सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक करने पर पता चला कि कार ने करीब छह किलोमीटर का रूट तय किया. हालांकि, इस रूट में जो बात अब भी सवाल खड़े कर रही है, वह है कांवली रोड पर स्थित पुलिस चौकी के सामने से लिया गया यू-टर्न. इसके बाद कार गोविंदगढ़, बल्लीवाला, सिनर्जी अस्पताल के सामने से गुजरते हुए ओएनजीसी चौक पर पहुंची, जहां यह दुर्घटनाग्रस्त हो गई. बताया जा रहा है कि बल्लूपुर से पहले कार को धीरे चलाया गया था, लेकिन अचानक युवाओं ने इसकी रफ्तार तेज कर दी.
देहरादून के ONGC चौक पर सोमवार की रात को ट्रक-टोयोटा सड़क हादसे में 6 युवाओं की दर्दनाक मौत हो गई थी. इस हादसे के एकमात्र गवाह सिध्दहेश हैं जो इस समय आईसीयू में भर्ती हैं. जब तक उनको होश नहीं आ जाता, तब तक पुलिस के साथ-साथ 'स्मार्ट सिटी' भी मामले की एक-एक कड़ी जोड़कर जांच कर रही है. स्मार्ट सिटी की सीईओ सोनिका ने मामले को लेकर एक टीम गठित की और इस टीम ने कई घंटों की मशक्कत के बाद टोयोटा को ट्रैक किया.
यू-टर्न बना काल?
सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक करने पर पता चला कि कार ने करीब छह किलोमीटर का रूट तय किया. हालांकि, इस रूट में जो बात अब भी सवाल खड़े कर रही है, वह है कांवली रोड पर स्थित पुलिस चौकी के सामने से लिया गया यू-टर्न. इसके बाद कार गोविंदगढ़, बल्लीवाला, सिनर्जी अस्पताल के सामने से गुजरते हुए ओएनजीसी चौक पर पहुंची, जहां यह दुर्घटनाग्रस्त हो गई. बताया जा रहा है कि बल्लूपुर से पहले कार को धीरे चलाया गया था, लेकिन अचानक युवाओं ने इसकी रफ्तार तेज कर दी.
120 किमी/घंटे से भी ज्यादा थी स्पीड
सीसीटीवी में रिकॉर्ड तस्वीरों के मुताबिक 1:18:40 के आसपास बल्लूपुर-ONGC रोड पर दो गाड़ियां दाखिल होती हैं तब उनकी गति कम थी. इसके बाद 400 मीटर के बाद सिनर्जी बस स्टॉप पर 1:19:26 पर दोनों गाड़ियां दिखाई देती हैं. सिनर्जी से हादसा होने तक टोयोटा ने 600 मीटर का सफर सिर्फ 13 सेकेंड में तय कर लिया. एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने इस बात को मानते हुए कहा कि, 'हमने जांच में पाया कि घटना स्थल से 600 मीटर पहले ही स्पीड तेज हुई थी क्योंकि बाकी जगहों पर हमने कैमरा चेक किया तो वहां गाड़ी की स्पीड सामान्य पाई. यह कहा जा सकता है कि गाड़ी की स्पीड 120 से ज्यादा रही होगी.'
टोयोटा गाड़ी की टाइमलाइन

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










