
'यूरोप की समस्या यूरोप की, दुनिया की नहीं..', पश्चिमी देशों को जयशंकर की नसीहत
AajTak
भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने यूरोप को आईना दिखाया है. उन्होंने कहा है कि यूरोप इस मानसिकता से बाहर निकले कि उसकी समस्याएं पूरी दुनिया की समस्याएं हैं लेकिन दुनिया की समस्या, यूरोप की समस्या नहीं है.
यूरोप के दौरे पर स्लोवाकिया पहुंचे भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने यूरोप को लेकर अहम बयान दिया है. उन्होंने कहा कि यूरोप को उस मानसिकता से बाहर निकालना होगा कि उसकी समस्याएं पूरी दुनिया की समस्याएं हैं लेकिन दुनिया की समस्या, यूरोप की समस्या नहीं है. विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शुक्रवार को कहा कि भारत के चीन के साथ रिश्ते असहज हैं, लेकिन हमें इसको मैनेज करना आता है. न्यूज एजेंसी के मुताबिक, उन्होंने कहा कि यूरोप ये न सोचे कि अगर चीन के साथ भारत की समस्या बढ़ती है तब यूक्रेन पर भारत के रूख के कारण उसे दुनिया का सपोर्ट मिलने में दिक्कत आ सकती है.
रूस के खिलाफ कड़ा रुख अख्तियार करे भारत दरअसल, यूरोपीय देशों की ओर से भारत को लगातार इस बात के लिए मनाने की कोशिश की जा रही है कि भारत यूक्रेन पर हमले को लेकर रूस के खिलाफ कठोर कदम उठाए. यूरोपीय देशों का तर्क यह है कि भविष्य में भारत को चीन से ऐसी ही चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है. स्लोवाकिया की राजधानी ब्रातिस्लावा में जयशंकर ने कहा कि चीन को इस बारे में कहीं और से कोई उदहारण की जरूरत नहीं है कि हमे कैसे शामिल करे या न करे.
चीन के साथ स्थिति कंट्रोल करने में भारत सक्षम विदेश मंत्री ने कहा, आप जिस जुड़ाव की बात कर रहे हैं, हमारे चीन के साथ संबंध असहज हैं और हम इनका प्रबंधन कर सकते हैं. अगर मुझे इस बारे में दुनिया का समर्थन मिलता है तो ये हमारे लिए मदद की बात होगी. जयशंकर ने कहा कि चीन के साथ हमारी कई समस्याओं का यूक्रेन से कोई लेनादेना नहीं है और न ही इसका रूस से ही कोई लेना-देना है.
LOL, hope the European Union has an ambulance handy. (Watch full). pic.twitter.com/3PPZDLKz0V
रूस-यूक्रेन युद्ध तुरंत खत्म हो दरअसल, विदेश मंत्री से ये पूछा गया था कि अगर भारत यूक्रेन को लेकर दूसरों की सहायता नहीं करता है तो चीन के साथ अगर उसकी कोई समस्या होती है तब कोई भारत की मदद करेगा. जयशंकर ने कहा कि आज इस बारे में एक कड़ी बनाई जा रही है. चीन एवं भारत और यूकेन के घटनाक्रम के बीच संबंध जोड़े जा रहे हैं.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.







