
यूपी: ED ने इरफान सोलंकी से जेल में की पूछताछ, सपा विधायक की बढ़ सकती हैं मुश्किलें
AajTak
PMLA की जांच में खुलासा हुआ था कि साल 2016 से 2022 के बीच MLA रहते हुए इरफान की संपत्ति में 282 प्रतिशत का इजाफा हुआ. शुरुआती तफ्तीश में खुलासा हुआ है कि इरफान सोलंकी के पास से बेहिसाब बेनामी संपत्ति है और फर्जी कंपनियों के जरिये मनी लॉन्ड्रिंग को अंजाम दिया गया है.
समाजवादी पार्टी के विधायक इरफान सोलंकी से जांच एजेंसी ED ने शुक्रवार को जेल में जाकर पूछताछ की. महाराजगंज जेल में जाकर ईडी की टीम ने की पूछताछ की है. करोड़ों रुपये की लेनदेन को लेकर ईडी ने पिछले महीने ही सपा विधायक के कानपुर स्थित आवास और ऑफिस समेत कई ठिकानों पर छापेमारी की थी. दरअसल, ईडी सोलंकी की संपत्तियों और बैंक खातों में ट्रांसफर हुए 12.56 करोड़ रुपये की जांच कर रही है. इसको लेकर उनसे पूछताछ भी की गई है.
PMLA की जांच में खुलासा हुआ था कि साल 2016 से 2022 के बीच MLA रहते हुए इरफान की संपत्ति में 282 प्रतिशत का इजाफा हुआ. शुरुआती तफ्तीश में खुलासा हुआ है कि इरफान सोलंकी के पास से बेहिसाब बेनामी संपत्ति है और फर्जी कंपनियों के जरिये मनी लॉन्ड्रिंग को अंजाम दिया गया है.
कानपुर की सीसामऊ सीट से समाजवादी पार्टी के विधायक इरफान सोलंकी लंबे समय से जेल में बंद हैं. उनके ऊपर 17 केस दर्ज हैं. उनके खिलाफ एक महिला ने प्लॉट पर कब्जा करने की मंशा से आगजनी करने का आरोप भी लगाया था. उन पर बड़ी रकम के हेरफेर का भी आरोप है. इसको लेकर वह ईडी के निशाना पर हैं. जांच एजेंसी सोलंकी के मुंबई के बांद्रा सहित कानपुर व अन्य स्थानों पर सोलंकी की संपत्तियों की जानकारी जुटा रही है।
बता दें कि पिछले महीने सात तारीख को ईडी ने सोलंकी के करीबी बिल्डर हाजी वसी, उनके भाई रिजवान, सपा नेत्री नूरी शौकत और शौकत अली के कानपुर स्थित ठिकानों पर छापेमारी की थी। इस दौरान 26 लाख की नकदी के अलावा कई डिजिटल डिवाइस और एक डायरी मिली थी। सोलंकी की संपत्ति कैसे बढ़ी, इसकी जांच भी की जा रही है.
10 करोड़ के बंगले में रहते हैं इरफान सोलंकी
साल 2015-16 और 2022-23 के बीच इरफान के एकाउंट से पता चला है कि उनमें करीब साढ़े 12 करोड़ रुपये कैश जमा किए गए, जबकि इनकम टैक्स रिटर्न महज 6 लाख रुपये का भरा गया. जांच में सामने आया है कि इरफान और उसका भाई रिजवान 1,000 स्क्वायर मीटर में बने तीन मंजिला अल्ट्रा लग्जरी बंगले में रहते हैं. इस बंगले की कीमत करीब 10 करोड़ रुपये है. वो भी अवैध तरीके से कमाए गए पैसों से खरीदा गया है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










