
यूपी से नाव के जरिये बिहार में हो रही तस्करी, 20 लाख की शराब के साथ एक गिरफ्तार
AajTak
बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून लागू है. इसके वाबजूद शराब तस्कर नए-नए तरीके अपनाकर शराब की अवैध खेप पहुंचाने की जुगत लगाते रहते हैं. इसी बीच रविवार को होली में शराब खपाने के लिए तस्करों ने नई तकनीक अपनाई. अब तस्कर यूपी से नाव पर लादकर शराब की खेप नदी के रास्ते बिहार में ला रहे हैं.
बिहार में मद्य निषेध विभाग ने एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है. साथ ही लाखों की विदेशी शराब बरामद की है. इसमें वाइन कैन और टेट्रा पैक की 182 पेटियां शामिल हैं. इनकी बाजार कीमत करीब 20 लाख रुपये आंकी गई है. इसके अलावा शराब तस्करी में इस्तेमाल की गई नाव को भी जब्त किया गया है.
पूर्ण शराबबंदी वाले बिहार में शराब तस्कर नए-नए तरीके अपनाकर शराब की अवैध खेप लाने की जुगत लगाते रहते हैं. शराब तस्करी को नाकाम करने के लिए बिहार सरकार का मद्य निषेध विभाग पूरी ताकत लगा रहा है. इसके लिए बिहार-यूपी की सीमा पर मद्य निषेध चेकपोस्ट पर यूपी से आने वाले वाहनों की हैंड हेल्ड स्कैनर से जांच की जा रही है.
नाव पर लदा भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद
लिहाजा, अब तस्करों ने अपना रूट और तरीका बदल लिया है. शराब तस्करों ने नदी को वैकल्पिक मार्ग बना लिया है. सारण जिला के उत्पाद अधीक्षक रजनीश ने बताया कि मद्य निषेध और उत्पाद विभाग की टीम को रविवार रात अवैध शराब लाने की गुप्त सूचना मिली. मद्य निषेध विभाग की टीम ने छापेमारी करते हुए नाव पर भारी मात्रा में लदी विदेशी शराब बरामद की है.
होली में खपाने की थी तैयारी
इसके साथ ही शराब तस्कर कुंदन राय को भी गिरफ्तार किया गया है. शराब तस्करी में इस्तेमाल की गई नाव को भी जब्त कर लिया गया है. बरामद शराब का बाजार मूल्य करीब 20 लाख रुपये बताया जा रहा है. तस्कर यूपी से नाव में लादकर शराब की खेप नदी के रास्ते बिहार में ला रहे थे.

गुजरात के नवसारी जिले के चिखली तालुका में 38 वर्षीय एक व्यक्ति को अपनी लिव-इन पार्टनर की 13 और 14 वर्षीय दो नाबालिग बेटियों से बार-बार बलात्कार करने और उनमें से एक को गर्भवती करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के अनुसार, जब 14 वर्षीय लड़की को पेट दर्द हुआ तो मेडिकल जांच में उसकी गर्भावस्था का पता चला. इसके बाद दोनों लड़कियों ने खुलासा किया कि आरोपी पिछले कई महीनों से उनके साथ बार-बार बलात्कार कर रहा था.

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.








