
यूपी में लाउडस्पीकर पर घमासान... जानें- इसे लेकर क्या हैं नियम? कानून तोड़ने पर क्या हो सकती है सजा
AajTak
लाउडस्पीकर के इस्तेमाल को लेकर यूपी में अभियान चलाया जा रहा है. तय मानक से ज्यादा आवाज पर बजने वाले लाउडस्पीकर को या तो हटा दिया जा रहा है या फिर उनकी आवाज कम कर दी जा रही है. लाउडस्पीकर पर जब इतना बवाल हो रहा है तो इसे बजाने को लेकर नियमों के बारे में भी जानना जरूरी है.
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार अब लाउडस्पीकर के खिलाफ अभियान चला रही है. मंदिर-मस्जिद और जगह-जगह जाकर लाउडस्पीकर को चेक किया जा रहा है और अगर इनकी आवाज तय मानक से ज्यादा निकलती है तो एक्शन लिया जा रहा है.
यूपी सरकार का लाउडस्पीकर के खिलाफ ये एक्शन सुबह 5 से 7 बजे तक चलता है. और शाम को भी कुछ समय के लिए चेकिंग की जाती है. 23 नवंबर से ये अभियान शुरू हो गया है और 22 दिसंबर तक चलेगा.
सरकार की ओर से बयान जारी कर बताया गया है कि अब तक प्रदेशभर में 61,399 लाउडस्पीकर को चेक किया गया जा चुका है. इनमें से 7,288 लाउडस्पीकर की आवाज कम करवाकर मानक के अनुसार कराई गई. जबकि 3,238 लाउडस्पीकर को हटवा दिया गया.
सरकार ने हर जिले में एक टीम बनाई है, जो धार्मिक स्थलों के साथ-साथ सार्वजनिक स्थलों पर लगे अवैध लाउडस्पीकर या ध्वनि विस्तारक यंत्र को चेक कर रही है.
लाउडस्पीकर को लेकर बवाल नया नहीं है. पिछले साल भी मई में यूपी में 54 हजार से ज्यादा मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटा दिया गया था. जबकि, 60 हजार लाउडस्पीकर की आवाज कम कर दी गई थी.
लाउडस्पीकर को लेकर कुछ साल पहले बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम ने भी आपत्ति जताई थी. उन्होंने कहा था कि सुबह-सुबह लाउडस्पीकर की तेज आवाज से नींद में खलल पड़ता है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










