
यूपी में भी रद्द हुई 12वीं की परीक्षा, कोरोना संकट के बीच 26 लाख स्टूडेंट्स को राहत
AajTak
कोरोना के मद्देनजर उत्तर प्रदेश सरकार ने भी अपनी बोर्ड की 12वीं की परीक्षा रद्द कर दी है. यूपी बोर्ड की 12वीं की परीक्षा के लिए 26,09,501 स्टूडेंट्स पंजीकृत हैं. इससे पहले हाईस्कूल की परीक्षा रद्द की जा चुकी है.
UPMSP UP Board Exam 2021 Cancelled: कोरोना के मद्देनजर उत्तर प्रदेश सरकार ने भी अपनी बोर्ड की परीक्षा रद्द कर दी है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में हुई बैठक के बाद यह फैसला लिया गया. इससे पहले सीबीएसई और आईसीएसई की 12वीं की परीक्षा कैंसिल कर दी गई थी. केंद्र के इस फैसले के बाद गुजरात, मध्य प्रदेश समेत कई बोर्ड ने अपनी परीक्षाएं रद्द कर दी हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में गुरुवार को कोरोना पर बनी टीम-9 की एक बैठक हुई. डिप्टी सीएम और माध्यमिक शिक्षा मंत्री दिनेश शर्मा, टीम 9 के सदस्य नही हैं. फिर भी वह बोर्ड की परीक्षाओं को लेकर बैठक में शामिल हुए. इस बैठक में परीक्षा को रद्द करने का फैसला किया गया. यूपी बोर्ड की 12वीं की परीक्षा के लिए 26,09,501 स्टूडेंट्स पंजीकृत हैं.
E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










