
यूपी: मुरादाबाद की तीन मंजिला इमारत में लगी आग, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत
AajTak
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में आज तीन मंजिला इमारत में आग लग गई. इसमें एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई.
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में आज गुरुवार को तीन मंजिला इमारत में आग लग गई. इसमें एक ही परिवार के पांच लोगों ने जान गंवा दी. इसके अलावा सात लोग जख्मी हुए हैं. मुरादाबाद के डीएम शैलेंद्र सिंह ने बताया कि 3 मंजिला इमारत में एक ही परिवार के लोग रहते थे. इस अग्निकांड में 5 लोगों की मृत्यु हुई है और 7 लोगों को बाहर निकाला जा चुका है. आग लगने के कारण की जांच की जा रही है. अबतक शॉर्ट सर्किट की बात सामने आ रही है.
आग गलशहीद इलाके के लंगड़े की पुलिया इलाके में लगी. इस आग में शमा परवीन और उनके तीन बच्चों और उनकी मां की भी मौत हो गई. शमा परवीन जो कि सरकारी स्कूल में टीचर थीं वह उत्तराखंड के रानीखेत से दो भतीजी की शादी में शामिल होने आई थीं. वह मां कमर आरा के घर में रुकी थीं. जान गंवाने वाले लोगों में नाफिया उम्र 7 साल, इबाद 3 वर्ष, उमेमा 12 वर्ष, शमा परवीन 35 वर्ष, कमर आरा 65 वर्ष की मौत हो गई.
आगजनी के पीड़ित परिवार को जिला हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था. वहां इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर ने बताया था कि वहां दो बच्चे और दो वयस्कों को मृत हालत में लाया गया था. उनकी आग में जलने की वजह से मौत हुई थी. बाकियों का इलाज चल रहा है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










