
यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर मथुरा, अलीगढ़ सहित 18 जिले संवेदनशील घोषित, दिशा-निर्देश जारी
ABP News
UP Board Exam 2026: यूपी बोर्ड की तरफ से प्रदेश के 18 जिले संवेदनशील घोषित किया गया है. इन जिलों में विशेष तिथियों और परीक्षाओं के दिन कड़े प्रशासनिक इंतजाम किए जाएंगे.
उत्तर प्रदेश बोर्ड की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च के बीच आयोजित होंगी, इसी बीच यूपी की बोर्ड की तरफ से परीक्षाओं को लेकर अहम दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं. यूपी बोर्ड की तरफ से प्रदेश के 18 जिले संवेदनशील घोषित किया गया है. इन जिलों में विशेष तिथियों और परीक्षाओं के दिन कड़े प्रशासनिक इंतजाम किए जाएंगे.
यूपी बोर्ड ने प्रदेश के 18 जिले संवेदनशील घोषित किए हैं. इनमें आगरा,मथुरा, अलीगढ़, हाथरस, एटा, कासगंज, प्रयागराज,कौशांबी, प्रतापगढ़, हरदोई, कन्नौज, आजमगढ़,बलिया, मऊ,जौनपुर, गाजीपुर, देवरिया और गोंडा शामिल है. इन जिलों में कुछ विषयों और तिथियों को अधिक संवेदनशील मानते हुए विशेष निगरानी और कड़े प्रशासनिक इंतजाम किए जा रहे हैं.
दरअसल, यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च के बीच आयोजित होंगी. यूपी बोर्ड ने परीक्षा को लेकर कई अहम दिशा निर्देश जारी किए हैं. 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा को लेकर परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त कक्ष निरीक्षकों की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं.
यूपी बोर्ड कक्ष निरीक्षकों को पहली बार कर QR कोड युक्त परिचय पत्र जारी करने जा रहा है, ताकि बोर्ड परीक्षा में फर्जी कक्ष निरीक्षक ड्यूटी न कर सकें. 10 फरवरी 2026 को यूपी बोर्ड के पोर्टल पर कक्ष निरीक्षकों के मुद्रित और क्यू आर कोड युक्त परिचय पत्र अपलोड कर दिए गए हैं.













