
यूपी: पुलिस की शर्मनाक करतूत, युवक के प्राइवेट पार्ट में पेट्रोल डालकर बेरहमी से पीटा
ABP News
बांदा में पुलिस पर युवक की बेरहमी से पिटाई का आरोप लगा है. पीड़ित शख्स का आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने चौकी में ले जाकर उसके प्राइवेट पार्ट पर पेट्रोल डाल दिया और उसकी जमकर पिटाई की.
बांदा. यूपी के बांदा जिले में पुलिस का अमानवीय चेहरा देखने को मिला है. आरोप है कि पुलिस ने एक युवक को चौकी में ले जाकर उसके प्राइवेट पार्ट पर पेट्रोल डाल दिया और फिर पट्टों से उसकी जमकर पिटाई की. बेरहमी से पिटाई के बाद पुलिस ने 151 में चालान करके छोड़ दिया. पीड़ित युवक ने अपने परिजनों के साथ पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है. हैरान कर देने वाली ये घटना तिंदवारी थाना के अमली कौर गांव की है. पीड़ित राजा उर्फ ओमप्रकाश का कहना है कि वो गांव की पंचायत देख रहा था जिसमें पुलिसवाले भी आए थे. राजा के मुताबिक, पुलिस पंचायत के दौरान गाली-गलौज कर रही थी. उसने पुलिस से गाली देने का कारण पूछ लिया. आरोप है कि ऐसा पूछने पर पुलिसवाले उसे घसीटते हुए चौकी ले गए. चौकी में दारोगा रोशन गुप्ता व अन्य पुलिसवालों ने राजा के प्राइवेट पार्ट पर पेट्रोल डाल दिया और पट्टों से उसकी पिटाई की.More Related News













