
यूपी पंचायत चुनाव: कई सीटों पर निर्विरोध जीते प्रत्याशी, दबंगों के सामने चुनौती नहीं
AajTak
जौनपुर की सिकरारा सीट से धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला सिंह जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ रही हैं. उन्नाव की फतेहपुर चौरासी सीट से जेल में बंद पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की पत्नी संगीता सेंगर मैदान में हैं. सोनभद्र जिला पंचायत सदस्य के लिए बाहुबली विनीत सिंह की पत्नी प्रमिला सिंह मैदान में हैं. इटावा के बदनपुरा में ग्राम प्रधानी के लिए 5 लाख के इनामी डकैत सलीम पहलवान की पत्नी और पूर्व दस्यु सुंदरी सुरेखा दिवाकर चुनाव लड़ रही हैं.
यूपी में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की बिसात बिछ चुकी है, इस बार भी जिला पंचायत सदस्य या फिर क्षेत्र पंचायत सदस्य के चुनावों में दबंग और बाहुबलियों का ही पलड़ा भारी पड़ता दिख रहा है. जौनपुर की सिकरारा सीट से धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला सिंह जिला पंचायत सदस्य लड़ रही हैं. उन्नाव की फतेहपुर चौरासी सीट से जेल में बंद पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की पत्नी संगीता सेंगर मैदान में हैं. सोनभद्र जिला पंचायत सदस्य के लिए बाहुबली विनीत सिंह की पत्नी प्रमिला सिंह मैदान में हैं. इटावा के बदनपुरा में ग्राम प्रधानी के लिए 5 लाख के इनामी डकैत सलीम पहलवान की पत्नी और पूर्व दस्यु सुंदरी सुरेखा दिवाकर चुनाव लड़ रही हैं. पूर्वांचल में आजमगढ़ की अजमत नगर ब्लॉक पर जेल में बंद गैंगस्टर कुंटू सिंह की पत्नी बंदना सिंह और जहानागंज सीट पर उसका खास आदमी संजय यादव मैदान में हैं. कांग्रेस के गढ़ रायबरेली में विधायक आदिति सिंह की मां वैशाली सिंह और बहन देवांशी अमावा ब्लॉक से निर्विरोध बीडीसी चुन ली गई हैं.
जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










