
यूपी: दोस्त की पत्नी का धर्मपरिवर्तन करा किया निकाह, एक्सीडेंट में पति की हो गई थी मौत
AajTak
यह पूरा मामला कोतवाली शाहाबाद क्षेत्र का है. यहां के गांव में एक महिला का और उसके बच्चों का धर्म परिवर्तन कराने को लेकर 3 नामजद सहित 5 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की छानबीन की जा रही है. इस मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में मदद के नाम पर धर्म परिवर्तन कराने का मामला सामने आया है. आरोप है कि एक शख्स, अपने दोस्त की पत्नी और उसके दो बच्चों को सहारा देने के नाम पर अपने घर लाया, क्योंकि एक दुर्घटना के दौरान दोस्त की मौत हो गई थी. बाद में महिला और बच्चों का धर्म परिवर्तन कर उनसे निकाह कर लिया. दो अलग अलग समुदायों का मामला देख पुलिस हरकत में आई और चौकी इंचार्ज सेफनी प्रवीण कटियार की तहरीर पर 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया. यह पूरा मामला कोतवाली शाहाबाद क्षेत्र का है. यहां के गांव में एक महिला का और उसके बच्चों का धर्म परिवर्तन कराने को लेकर 3 नामजद सहित 5 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की छानबीन की जा रही है. इस मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.











