
यूपी: चुनावी माहौल में अखिलेश यादव की बड़ी सेंधमारी, BSP के 6 और BJP का एक विधायक SP में शामिल
AajTak
यूपी के चुनावी माहौल में अखिलेश यादव ने विरोधी खेमों में बड़ी सेंधमारी की है. बीएसपी के 6 विधायक और बीजेपी के एक विधायक अपनी पार्टी छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए. पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजूदगी में इन सातों विधायकों को सदस्यता दिलाई गई. इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के खिलाफ जनाक्रोश इतना है, जनता इतनी दुखी है कि आने वाले समय में भाजपा का सफाया हो जाएगा.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.











