'यूपी खिलाड़ियों का संगम बन गया है', खेलो इंडिया के उद्घाटन में बोले PM मोदी
AajTak
इस साल खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का आयोजन 25 मई से 3 जून तक उत्तर प्रदेश में किया जा रहा है. 200 से अधिक विश्वविद्यालयों के 4,750 से अधिक एथलीट 21 खेलों में प्रतिस्पर्धा करेंगे. प्रतियोगिताएं वाराणसी, गोरखपुर, लखनऊ और गौतम बुद्ध नगर में आयोजित की जाएंगी.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को वर्चुअल तरीके से खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का उद्घाटन किया. इसके बाद उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश देश भर के खिलाड़ियों का 'संगम' बन गया है. उन्होंने कांग्रेस पर भी निशाना साधा और कहा कि राष्ट्रमंडल खेलों का घोटाला खेल के प्रति पिछली सरकार के दृष्टिकोण को प्रदर्शित करता है. यह घोटाला 2010 में कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए की सरकार के कार्यकाल के दौरान सामने आया था.
न्यूज एजेंसी के मुताबिक प्रधानमंत्री ने कहा, "पहले खेलों के विकास पर कोई ध्यान नहीं दिया जाता था. यह माना जाता था कि खेल केवल खाली समय बिताने का एक साधन है. लेकिन आज मुझे खुशी है कि देश में समाज और माता-पिता की धारणा बदली है."
इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर भी मौजूद थे.
बता दें कि इस साल खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का आयोजन 25 मई से 3 जून तक उत्तर प्रदेश में किया जा रहा है. 200 से अधिक विश्वविद्यालयों के 4,750 से अधिक एथलीट 21 खेलों में प्रतिस्पर्धा करेंगे. प्रतियोगिताएं वाराणसी, गोरखपुर, लखनऊ और गौतम बुद्ध नगर में आयोजित की जाएंगी. ये उभरते हुए खिलाड़ियों को समर्थन देने के लिए सरकार द्वारा शुरू की गई विभिन्न योजनाओं का हिस्सा है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










