
यूपी कोऑपरेटिव बैंक में आग लगने से जलीं फाइलें, इसी माले से हुआ था 146 करोड़ रुपए ठगने का प्रयास
AajTak
यूपी कोऑपरेटिव बैंक (UP Co-operative Bank) में शनिवार सुबह आग लग गई. आग बैंक के आठवें माले पर मौजूद कंप्यूटर रूम में लगी. यह वही कम्प्यूटर रूम है, जहां से 146 करोड़ रुपए फंड ट्रांसफर किया गया था. यहां पर रखीं कई सारी फाइलें जलकर खाक हो गई हैं.
लखनऊ (Lucknow) के हजरतगंज इलाके स्थित यूपी कोऑपरेटिव बैंक (UP Co-operative Bank) में शनिवार सुबह आग लग गई. आग बैंक के आठवें माले पर मौजूद कंप्यूटर रूम में लगी. यह वही कम्प्यूटर रूम है, जहां से 146 करोड़ रुपए फंड ट्रांसफर किया गया था. यहां पर रखीं कई सारी फाइलें जलकर खाक हो गई हैं.
आग लगने की जानकारी मिलते है, बैंक परिसर में हंगामा मच गया था. तुरंत ही इसकी जानकारी फायर बिग्रेड डिपार्टमेंट को दी गई थी. मौके पर पहुंची फायर टीम ने आग को विकराल रुप लेने से पहले ही बुझा में कामयाबी पाई. बैंक अफसरों का कहना है कि जिस जगह पर आग लगी, वहां पर कई साल पुरानी वाउचर्स की फाइलें रखी थीं. केवल वही वाउचर्स जले हैं.
देखें वीडियो...
चीफ फायर ऑफिसर ने कही यह बात
लखनऊ के चीफ फायर ऑफिसर का कहना है कि 8th फ्लोर में जिस जगह पर आग लगी, वहां पर फाइलें जलकर खाक हो गई हैं. तीन महीने पहले भी आग बुझाने के इंतजाम नहीं मिलने पर बैंक को नोटिस दिया गया था. आज फिर निरीक्षण कर रिपोर्ट भेजी जाएगी.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










