
यूपी के मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने शेख सलीम चिश्ती की दरगाह पर चढ़ाई चादर, देखें Video
AajTak
यूपी सरकार के मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने आगरा पहुंचकर शेख सलीम चिश्ती की दरगाह पर चादरपोशी की. इस दौरान उन्होंने दरगाह पर धागा बांधकर देश में अमन चैन की दुआ मांगी.
उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने आगरा पहुंचकर शेख सलीम चिश्ती की दरगाह पर चादरपोशी की. इस दौरान औद्योगिक विकास निर्यात संवर्धन मंत्री ने शेख सलीम चिश्ती की दरगाह पर धागा भी बांधा और देश में अमन-चैन की दुआ मांगी.
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी रविवार दोपहर को फतेहपुर सीकरी पहुंचे थे. उन्होंने शेख सलीम चिश्ती की दरगाह पर पहुंचकर मन्नत कर दुआ मांगी.
बता दें कि फतेहपुर सीकरी के वर्ल्ड हैरिटेज मोन्यूमेंट बुलंद दरवाजा और प्रख्यात सूफी संत हजरत शेख सलीम चिश्ती की दरगाह को देखने के लिए दुनियाभर से पर्यटक आते हैं.
अकबर ने इस नगर को बनाया था राजधानी
मुगल बादशाह अकबर ने 1571 से 1585 तक इस नगर को राजधानी बनाकर रखा था. यह स्मारक हिंदू और मुस्लिम वास्तुशिल्प के मिश्रण का सबसे अच्छा उदाहरण है. फतेहपुर सीकरी मस्जिद के बारे में कहा जाता है कि यह मक्का की मस्जिद की नकल है. इसके डिजाइन हिंदू और पारसी वास्तुशिल्प से लिए गए हैं.
मस्जिद का प्रवेश द्वार 54 मीटर ऊंचा बुलंद दरवाजा है, जिसका निर्माण 1570 ईस्वी में किया गया था. मस्जिद के उत्तर में मशहूर सूफी संत हजरत शेख सलीम चिश्ती की दरगाह है. इसके अलावा आंख मिचौली, दीवान-ए-खास, बुलंद दरवाजा, पांच महल, ख्वाबगाह, अनूप तालाब फतेहपुर सीकरी के प्रमुख स्मारक हैं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










