
यूपी के इस जिले में चल रही अनोखी कवायद, किसानों ने कहा नहीं जलाएंगे पराली!
AajTak
उत्तर प्रदेश के चंदौली में किसानों को पराली जलाने से रोकने के लिए लगातार किसानों को जागरूक किया जा रहा है. दीवारों पर पराली न जलाने से संबंधित स्लोगन की पेंटिंग कराई जा रही है. साथ ही प्रशासन का निर्देश न मानने पर किसानों से जुर्माना भी वसूला जा रहा है.
उत्तर प्रदेश में धान की कटाई शुरू होते ही पराली जलाने के मामले सामने आने लगे हैं. हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने पराली जलाने पर रोक लगा रखी है, फिर भी खेतों में आग लगाने की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. प्रशासन किसानों को पराली न जलाने का निर्देश दे रहा है. किसानों को इस बाबत लगातार जागरूक भी किया जा रहा है.
धान का कटोरा कहे जाने वाले पूर्वी उत्तर प्रदेश के चंदौली में किसानों को जागरूक करने के लिए दीवारों पर पराली न जलाने से संबंधित स्लोगन्स की पेंटिंग कराई जा रही है. साथ ही ग्राम पंचायतो के प्रधानों को भी पराली न जलाने के संदर्भ में निर्देश जारी किए गए हैं. किसानों को पराली न जलाने संबंधित निर्देशों के पर्चे भी बांटे जा रहे हैं.
चंदौली में हाईवे के पास फ्लाई ओवर ब्रिज की दीवारों पर पराली न जलाने से संबंधित स्लोगन लिखे हुए हैं. यही नहीं कृषि भवन और कृषि विभाग के दफ्तर की बिल्डिंग पर भी अलग-अलग तरीके के स्लोगन लिखे हुए हैं. उद्देश्य बस इतना है कि किसान किसी भी कीमत पर पराली ना जलाएं. पराली जलाने से प्रदूषण का स्तर बढ़ता है, साथ में उर्वरा शक्ति भी प्रभावित होती है.
बता दें कि सुप्रीम कोर्ट की स्पष्ट गाइडलाइन है कि किसी भी कीमत पर पराली न जलाई जाए. इसको लेकर किसानों को लगातार जागरूक किया जा रहा है. अगर कोई किसान पराली जलाते हुए पकड़ा जा रहा है तो उस पर कार्रवाई भी की जा रही है.
विजेंद्र कुमार ( कृषि उपनिदेशक चंदौली ) के मुताबिक पराली प्रबंधन के लिए जिले में टास्क फोर्स का गठन किया जा चुका है. ग्राम प्रधानों को इसको लेकर पत्र भी लिखा गया है. न्याय पंचायत स्तर पर कृषि विभाग और राजस्व विभाग के कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जा चुकी है. प्रचार-प्रसार के लिए वॉल पेंटिंग, होर्डिंग लगाई जा रही है. प्रचार वाहन भी चलाए जा रहे हैं. किसानों को पंपलेट के द्वारा भी जागरूक किया जा रहा है. जनपद में 22700 डीकंपोजर सभी स्टोर्स पर भेज दिए गए हैं. पराली प्रबंधन के लिए 63 यंत्र देने का टार्गेट था. इसको लेकर 102 की बुकिंग हुई है. इन यंत्रों का वितरण पहले आओ पहले पाओ के आधार पर किया जाएगा. पराली जलाने पर 2 हेक्टेयर तक ढाई हजार रुपए का दंड है, दो से 5 हेक्टेयर तक ₹5000, और 5 हेक्टेयर से ऊपर होने पर ₹15000 रुपये वसूले जाएंगे.
जिला प्रशासन के प्रयास का असर किसानों पर दिखाई दे रहा है.फिलहाल चंदौली के किसान पराली न जलाने की बात कर रहे हैं.पराली न जलाने को लेकर चलाए जा रहे जागरूकता अभियान और सरकार की सख्ती को लेकर चंदौली जनपद के किसान अशोक कुमार सिंह और श्रीकांत सिंह कहते हैं कि पराली जलाना किसानों के हित में नहीं है, इससे जमीन की उर्वरा शक्ति कम होती है और वातावरण मे प्रदूषण भी फैलता है.उन्होंने बताया कि जिला स्तर पर पराली न जलाने को लेकर किसानों के साथ किसान गोष्ठी भी की जा रही हैं और किसानों को जागरूक किया जा रहा है.

गुजरात के नवसारी जिले के चिखली तालुका में 38 वर्षीय एक व्यक्ति को अपनी लिव-इन पार्टनर की 13 और 14 वर्षीय दो नाबालिग बेटियों से बार-बार बलात्कार करने और उनमें से एक को गर्भवती करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के अनुसार, जब 14 वर्षीय लड़की को पेट दर्द हुआ तो मेडिकल जांच में उसकी गर्भावस्था का पता चला. इसके बाद दोनों लड़कियों ने खुलासा किया कि आरोपी पिछले कई महीनों से उनके साथ बार-बार बलात्कार कर रहा था.

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.








