
यूपी के अमेठी में ट्रक से टकराई बारातियों से भरी बोलेरो, 6 की मौत, 4 घायल
AajTak
अमेठी जिले के गौरीगंज थाना क्षेत्र में बारात से वापस लौट रहे बारातियों से भरी तेज रफ्तार बोलेरो सामने से आ रहे ट्रक से जा टकराई. इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई है जबकि चार अन्य घायल हैं. घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है.
यूपी के अमेठी जिले में रविवार की देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया. ट्रक और बोलेरो की आमने-सामने की टक्कर में बोलेरो सवार छह लोगों की मौत हो गई जबकि चार अन्य घायल हो गए. घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है. ये हादसा अमेठी जिले के गौरीगंज थाना क्षेत्र के बाबूगंज इलाके में हुआ.
जानकारी के मुताबिक रविवार की आधी रात के बाद करीब 12.15 बजे बारात से लौट रही बोलेरो सड़क हादसे का शिकार हो गई. रायबरेली जिले के नसीराबाद इलाके में गई बारात से लौट रही बोलेरो में कुछ बच्चे भी सवार थे. बोलेरो गौरीगंज थाना क्षेत्र के बाबूगंज ही पहुंची थी कि सामने से आ रहे ट्रक से जा टकराई.
तेज रफ्तार बोलेरो और ट्रक की टक्कर इतनी जोरदार थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए. दो वाहनों के टक्कर की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े. मौके पर पहुंचे लोगों ने बोलेरो में फंसे घायलों को निकालने की कोशिशें शुरू कर दीं और हादसे की जानकारी तत्काल पुलिस को दी. सूचना पाकर पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई.
मौके पर पहुंची पुलिस ने बोलेरो से सभी को निकलवाकर उपचार के लिए तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचवाया जहां चिकित्सकों ने छह को मृत घोषित कर दिया. चार अन्य घायलों का उपचार जारी है. सभी घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है. हादसे की वजह तेज रफ्तार होने की आशंका जताई जा रही है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










