
यूपी की सीतापुर जेल में बंद सपा नेता आजम खान की तबीयत बिगड़ी, कोरोना से हैं संक्रमित
AajTak
आजम खान यूपी की सीतापुर जेल में बंद हैं. उनपर पचास से ज़्यादा मुकदमों दर्ज हैं जिसकी वजह से वह जेल में हैं. हाल ही में आजम खां की कोरोना जांच की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी.
समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता आजम खान की तबीयत बिगड़ गई है. बताया जा रहा है कि उन्हें इलाज के लिए लखनऊ लाया जा सकता है. आजम खान यूपी की सीतापुर जेल में बंद हैं. उनपर पचास से ज़्यादा मुकदमों दर्ज हैं जिसकी वजह से वह जेल में हैं. हाल ही में आजम खां की कोरोना जांच की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी. जेलर आर एस यादव के मुताबिक गुरुवार को आजम की एंटीजन रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उनकी RTPCR जांच कराई गई थी जो शुक्रवार की रात पॉजिटिव आई. बताया जा रहा है कि कुछ दिनों से आजम खान को सर्दी जुकाम की शिकायत थी. जिसके बाद जेल प्रशासन की तरफ से उनका कोविड टेस्ट करवाया गया और वह संक्रमित पाए गए.
E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










