
यूपी उपचुनावों पर गरमाई सियासत, लेकिन बिहार-राजस्थान उपचुनाव भी क्यों है अहम?
AajTak
उत्तर प्रदेश में मैनपुरी लोकसभा, रामपुर और खतौली विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव को लेकर सियासत गरमा गई है, लेकिन यूपी से ज्यादा बिहार, राजस्थान और छत्तीसगढ़ की एक-एक सीटों पर उपचुनाव को राजनीतिक तौर पर अहम माना जा रहा है. राजस्थान, छत्तीसगढ़ के उपचुनाव को 2023 में होने वाले चुनाव को सेमीफाइल माना जा रहा है?
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी लोकसभा, रामपुर और खतौली विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के लेकर सियासी सरगर्मी तेज है. यूपी में भले ही तीन सीटों पर उपचुनाव हो रहे हों, लेकिन बिहार, राजस्थान और छत्तीसगढ़ की एक-एक सीट पर भी पांच दिसंबर को वोटिंग है. बिहार की कुढ़नी सीट पर नीतीश-तेजस्वी की जोड़ी की अग्निपरीक्षा है तो राजस्थान की सरदारशहर और छत्तीसगढ़ की भानुप्रतापपुर सीट के उपचुनाव को अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए लिटमस टेस्ट माना जा रहा है?
बिहार की कुढ़नी सीट पर उपचुनाव
बिहार की कुढ़नी विधानसभा सीट आरजेडी के विधायक अनिल सहनी को सजा होने के चलते खाली हुई है. यहां से बीजेपी से केदार गुप्ता मैदान में है तो महागठबंधन से मनोज कुशवाहा किस्मत आजमा रहे हैं. मुकेश सहनी वीआईपी पार्टी ने सवर्ण समाज से नीलाभ कुमार को प्रत्याशी बनाया है तो असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM ने गुलाम मुर्तजा अंसारी को उतारा है. ओवैसी के उतरने के बाद कुढ़नी सीट पर भी मुकाबला काफी दिलचस्प हो गया है और महागठबंधन के निशाने पर आ गए हैं, जिसके चलते गोपालगंज सीट तरह उलटफेर न हो जाए.
कुढ़नी सीट के सियासी समीकरण देखें तो वैश्य वोटर सबसे ज्यादा हैं, जिसके चलते बीजेपी ने केदार गुप्ता पर दांव लगाया है. वैश्य वोटों के बाद मल्लाह, यादव, कोइरी काफी निर्णायक हैं. इसके अलावा मुस्लिम और दलित वोटर भी अहम भूमिका में हैं. कुढ़नी सीट पर भूमिहार वोटर बीजेपी से नाराज माने जा रहे हैं और मुकेश सहनी ने जिस तरह से भूमिहार कार्ड खेला है, उससे बीजेपी की चुनौती बढ़ गई है. इसी तरह से असदुद्दीन ओवैसी ने मुस्लिम प्रत्याशी उतारकर महागठबंधन के लिए टेंशन बढ़ा रखी है.
सरदारशहर का चुनाव 2023 का सेमीफाइल
राजस्थान की सरदारशहर विधानसभा सीट कांग्रेस के विधायक भंवरलाल शर्मा के निधन से रिक्त हुई है. 2023 के राजस्थान विधानसभा चुनावों से पहले यह राजस्थान की सत्ता का सेमीफाइनल माना जा रहा है. कांग्रेस भंवरलाल शर्मा के बेटे अनिल शर्मा को उपचुनाव में उतारा है. बीजेपी से अशोक कुमार पिंचा मैदान में है जबकि आरएलपी से लालचंद मूड ताल ठोक रहे हैं. इस तरह से त्रिकोणीय मुकाबला होने का आसार दिख रहा है. 2018 के बाद से हर उपचुनाव कांग्रेस जीत रही है. ऐसे में बीजेपी इस सीट को अपने कब्जा जमाकर 2023 की मजबूत दावेदार करनी चाहती है, तो कांग्रेस अपनी जीत के सिलसिले को बरकार रखना चाहती है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











