
यूपीः ग्रामीणों ने वैक्सीन नहीं लगवाई तो SDM ने गांव की बिजली कटवा दी, राशन भी रोका
AajTak
यूपी के कन्नौज जिले में पड़ने वाले बीरपुर गांव की बिजली सिर्फ इसलिए काट दी गई क्योंकि ग्रामीणों ने कोरोना की वैक्सीन लगवाने से मना कर दिया था. हालांकि, अधिकारियों का कहना है कि बिजली उन्हीं की काटी गई है, जिनका बिल बकाया था.
उत्तर प्रदेश का कन्नौज जिला. यहां सौरिख ब्लॉक में एक गांव पड़ता है बीरपुर. इस गांव में अब तक कई लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है, लेकिन फिर भी ग्रामीण वैक्सीन लगवाने से मना कर रहे हैं. स्वास्थ्य विभाग की टीम यहां वैक्सीन लगाने पहुंच तो रही है, लेकिन ग्रामीणों के विरोध के चलते बिना वैक्सीन लगाए ही लौट भी आ रही है. इसी बात से नाराज होकर इस गांव की बिजली काट दी गई. हालांकि, अधिकारियों का कहना है कि बिजली उन्हीं की काटी गई है, जिनका बिल बकाया था. फिर भी ग्रामीणों ने वैक्सीन ना लगवाने पर बिजली काटने का आरोप लगाया है. दरअसल, बीरपुर गांव में बुधवार को 45 साल से ऊपर के लोगों को वैक्सीन लगाने के लिए कैम्प लगाया गया था. सुबह 10 बजे स्वास्थ्य विभाग की टीम यहां पहुंच गई थी. लेकिन गांव वाले वैक्सीन लगवाने आ ही नहीं रहे थे. इसके बाद टीम ने घर-घर जाकर लोगों से वैक्सीन लगवाने की अपील की, लेकिन फिर भी ग्रामीणों ने उनकी एक नहीं सुनी.
E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










