
यूक्रेन संकट पर PM मोदी की अध्यक्षता में CCS की मीटिंग, पूरे घटनाक्रम पर भारत की पैनी निगाहें
AajTak
यूक्रेन में रूस के हमलों के बीच भारतीयों की वापसी हो रही है. उधर, इस बीच दिल्ली में सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति (CCS) की बैठक जारी है.
यूक्रेन के खिलाफ रूस के जारी हमलों के बीच सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति (CCS) की बैठक खत्म हो चुकी है. बैठक के बाद किसी भी तरह की ब्रीफिंग नहीं की गई. सूत्रों के मुताबिक, सीसीएस की बैठक में सुरक्षा तंत्र के शीर्ष अधिकारी भी शामिल थे. बता दें कि यूक्रेन में फंसे भारतीय को लाने के लिए एअर इंडिया की दूसरी फ्लाइट दिल्ली से बुखारेस्ट (रोमानिया) के लिए उड़ान भर चुकी है. सुबह वाली पहली फ्लाइट रोमानिया पहुंच चुकी है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.











