
यूक्रेन-रूस में जंग लेकिन महाकुंभ में एक ही आश्रम में रह रहे दोनों देशों से आए संत
AajTak
रूस और यूक्रेन से महाकुंभ आए दोनों आध्यत्मिक संत सेक्टर 18 में पायलट बाबा के कैंप में हर रोज सत्र आयोजित कर रहे हैं, जहां दुनिया के कई हिस्सों से भक्त उनके प्रवचन को सुनने के लिए इकट्ठा होते हैं.
कहते हैं आध्यात्मिकता की कोई सीमा नहीं होती. ऐसा ही एक नजारा महाकुंभ में देखने को मिल रहा है. रूस और यूक्रेन के बीच करीब एक हजार दिनों से खूनी जंग चल रही है लेकिन दोनों देशों के आध्यात्मिक नेता कुंभ में एक साथ नजर आए. यूक्रेन से स्वामी विष्णुदेवानंद गिरिजी महाराज और रूस से आनंद लीला माता, महाकुंभ मेले में एक ही मंच से प्रेम, शांति और करुणा पर प्रवचन दे रहे हैं.
दोनों आध्यत्मिक संत सेक्टर 18 में पायलट बाबा के कैंप में दैनिक सत्र आयोजित कर रहे हैं, जहां दुनिया के कई हिस्सों से भक्त उनके प्रवचन को सुनने के लिए इकट्ठा होते हैं. यूक्रेन और रूस से 70 से ज्यादा लोग शिविर में एक साथ रह रहे हैं और 100 से ज्यादा लोगों के आने की उम्मीद है.
कैसे उपदेश देते हैं दोनों देशों से आए संत?
रूस और यूक्रेन से आए दोनों संतों के उपदेशों में अक्सर पारंपरिक प्रार्थनाएं और रोजमर्रा की जिंदगी में आध्यात्मिकता को लागू करने के बारे में चर्चाएं शामिल होती हैं. दोनों ही आध्यात्मिक सत्य की सार्वभौमिक प्रकृति पर जोर देते हुए अपने-अपने देश के व्यक्तिगत अनुभव साझा करते हैं.
गिरिजी महाराज को पहले वैलेरी के नाम से जाना जाता था. वे पूर्वोत्तर यूक्रेन के खार्किव शहर से ताल्लुक रखते हैं और अब जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर हैं.
अंग्रेजी अख़बार TOI की रिपोर्ट के मुताबिक, गिरिजी महाराज ने कहा, "विश्व शांति के लिए मेरा संदेश दो शब्दों में व्यक्त किया गया है: "लोकसंग्रहम" (सार्वभौमिक भलाई) और "अरु पडै" (सार्वभौमिक ज्ञान). हमें 'लोक: समस्त: सुखिनो भवन्तु' मंत्र को याद रखना चाहिए, जो सभी जीवों की भलाई और खुशी की कामना करता है. मानवता में 'सत्व ऊर्जा' की कमी है. जब समाज, राष्ट्र और पृथ्वी पर ध्यान के डरिए सत्व ऊर्जा फैलती है, तो दुनिया बेहतर की दिशा में बदलने लगती है और सत्य युग, स्वर्ण युग के लिए मंच तैयार हो जाता है."

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








