
यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट में तनाव, AI, एनर्जी... ट्रंप ने पुतिन से की फोन पर बात, कई विषयों पर हुई चर्चा
AajTak
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की है. ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस बातचीत की जानकारी दी. दोनों नेताओं के बीच यूक्रेन में चल रहे युद्ध, मिडिल ईस्ट के तनाव, एनर्जी, एआई, डॉलर सहित कई अन्य विषयों पर चर्चा हुई.
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की है. ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस बातचीत की जानकारी दी. दोनों नेताओं के बीच यूक्रेन में चल रहे युद्ध, मिडिल ईस्ट के तनाव, एनर्जी, एआई, डॉलर सहित कई अन्य विषयों पर चर्चा हुई. रूसी राष्ट्रपति कार्यालय क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने बताया कि पुतिन ने ट्रंप को मॉस्को आने के लिए आमंत्रित किया है.
अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में डोनाल्ड ट्रंप ने लिखा, 'अभी रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ फोन पर मेरी एक लंबी और सार्थक बातचीत हुई. हमने यूक्रेन, मिडिल ईस्ट, एनर्जी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डॉलर की ताकत और कई अन्य विषयों पर चर्चा की. हम दोनों ने अपने देशों के महान इतिहास और द्वितीय विश्व युद्ध में अमेरिका और रूस की संयुक्त सफलता को याद किया.' ट्रंप ने कहा, 'हमने उन लाखों लोगों को भी याद किया जो इस युद्ध में मारे गए थे. रूस ने करोड़ों नागरिकों को खोया और हमने भी बड़ी संख्या में अपने नागरिक गंवाए.'
टीमों को शांति वार्ता शुरू करने के निर्देश
ट्रंप ने कहा, 'हमारे बीच दोनों देशों की ताकत और भविष्य में साथ मिलकर काम करने के फायदों पर चर्चा हुई. दोनों नेताओं ने इस बात पर सहमति जताई कि सबसे पहले रूस-यूक्रेन युद्ध में हो रही लाखों मौतों को रोका जाना चाहिए.' दोनों नेताओं ने एक-दूसरे के देशों की यात्रा करने और निकट सहयोग बढ़ाने पर भी सहमति जताई.
इसके अलावा, उन्होंने तुरंत शांति वार्ता शुरू करने के लिए अपनी-अपनी टीमों को निर्देश देने पर भी सहमति जताई. ट्रंप ने कहा कि वे जल्द ही यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से बात करेंगे और इस वार्ता के बारे में जानकारी देंगे.
'मैं राष्ट्रपति होता तो युद्ध नहीं होता'

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










