
यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट में तनाव, AI, एनर्जी... ट्रंप ने पुतिन से की फोन पर बात, कई विषयों पर हुई चर्चा
AajTak
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की है. ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस बातचीत की जानकारी दी. दोनों नेताओं के बीच यूक्रेन में चल रहे युद्ध, मिडिल ईस्ट के तनाव, एनर्जी, एआई, डॉलर सहित कई अन्य विषयों पर चर्चा हुई.
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की है. ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस बातचीत की जानकारी दी. दोनों नेताओं के बीच यूक्रेन में चल रहे युद्ध, मिडिल ईस्ट के तनाव, एनर्जी, एआई, डॉलर सहित कई अन्य विषयों पर चर्चा हुई. रूसी राष्ट्रपति कार्यालय क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने बताया कि पुतिन ने ट्रंप को मॉस्को आने के लिए आमंत्रित किया है.
अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में डोनाल्ड ट्रंप ने लिखा, 'अभी रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ फोन पर मेरी एक लंबी और सार्थक बातचीत हुई. हमने यूक्रेन, मिडिल ईस्ट, एनर्जी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डॉलर की ताकत और कई अन्य विषयों पर चर्चा की. हम दोनों ने अपने देशों के महान इतिहास और द्वितीय विश्व युद्ध में अमेरिका और रूस की संयुक्त सफलता को याद किया.' ट्रंप ने कहा, 'हमने उन लाखों लोगों को भी याद किया जो इस युद्ध में मारे गए थे. रूस ने करोड़ों नागरिकों को खोया और हमने भी बड़ी संख्या में अपने नागरिक गंवाए.'
ट्रंप ने कहा, 'हमारे बीच दोनों देशों की ताकत और भविष्य में साथ मिलकर काम करने के फायदों पर चर्चा हुई. दोनों नेताओं ने इस बात पर सहमति जताई कि सबसे पहले रूस-यूक्रेन युद्ध में हो रही लाखों मौतों को रोका जाना चाहिए. राष्ट्रपति पुतिन ने भी मेरे चुनावी नारे 'कॉमन सेंस' को दोहराया, जिस पर हम दोनों की गहरी सहमति बनी.'
दोनों नेताओं ने एक-दूसरे के देशों की यात्रा करने और निकट सहयोग बढ़ाने पर भी सहमति जताई. इसके अलावा, उन्होंने तुरंत शांति वार्ता शुरू करने के लिए अपनी-अपनी टीमों को निर्देश देने पर भी सहमति जताई. ट्रंप ने कहा कि वे जल्द ही यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से बात करेंगे और इस वार्ता के बारे में जानकारी देंगे.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









