
यूक्रेन जाकर बाइडेन ने जंग को नया मोड़ दे दिया है?
AajTak
J&K से सेना हटाने की बहस क्यों तूल पकड़ रही है, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस नेताओं के ठिकाने पर पड़े ED के छापे, जो बाइडेन अचानक यूक्रेन क्यों पहुंच गए, क्या के.एल राहुल टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में बने रहेंगे, सुनिए 'दिन भर' में.
आज मीडिया में एक रिपोर्ट आई कि भारत सरकार जम्मू-कश्मीर से सेना की तैनाती कम करने और धीरे-धीरे धीरे ख़त्म करने के बारे में सोच रही है. लगभग साढ़े तीन साल पहले जम्मू कश्मीर के विशेष राज्य का दर्जा ख़त्म किया गया था. उसके बाद साल दो साल तक घाटी में इंटरनेट सेवा बंद रखी गई.
कई कोशिशें की गईं कि राज्य के हालात सामान्य हो सकें और दिख भी सकें. अब सिचुएशन नॉर्मल करने के अगले चरण में सेना को हटा कर वहां सीआरपीएफ़ तैनात करने की बात सामने आ रही है, सेना को सिर्फ़ सीमा पर तक सीमित रखा जाएगा... फ़िलहाल तो ये सभी बातें मीडिया रिपोर्ट के हवाले से कही जा रही है, सरकार की ओर से अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. ‘दिन भर’ में सुनने के लिए क्लिक करें
आज सुबह ED ने छत्तीसगढ़ में दस बारह ठिकानों पर छापे मारें, इनमें से कुछ ठिकाने कांग्रेस के नेताओं से भी जुड़े थे, ED ने बताया कि ये छापे राज्य में हुए कोयला घोटालों की जांच से जुड़े हैं. उनका दावा है कि राज्य के कई नेता और व्यापारी छत्तीसगढ़ में कोयला ट्रांसपोर्टेशन पर टन के हिसाब से 25 रुपये की वसूली करते रहे हैं.
इसके ज़रिए अवैध संपत्ति खड़ी की है. हालांकि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इन छापों को राजनीति से प्रेरित बताया और कहा कि भाजपा भारत जोड़ो यात्रा और रायपुर में होने वाले कांग्रेस अधिवेशन से डरी हुई है और ये छापे अदाणी मामले से ध्यान भटकाने के लिए किए जा रहे हैं. ‘दिन भर’ में सुनने के लिए क्लिक करें

गुजरात के नवसारी जिले के चिखली तालुका में 38 वर्षीय एक व्यक्ति को अपनी लिव-इन पार्टनर की 13 और 14 वर्षीय दो नाबालिग बेटियों से बार-बार बलात्कार करने और उनमें से एक को गर्भवती करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के अनुसार, जब 14 वर्षीय लड़की को पेट दर्द हुआ तो मेडिकल जांच में उसकी गर्भावस्था का पता चला. इसके बाद दोनों लड़कियों ने खुलासा किया कि आरोपी पिछले कई महीनों से उनके साथ बार-बार बलात्कार कर रहा था.

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.









