
यूक्रेन: कीव को मुर्दाघर बनाकर निकले रूसी सैनिक, सड़कों पर लाशें-बुका की कब्रगाह में मिले 280 शव
AajTak
यूक्रेन-रूस युद्ध के 39वें दिन यूक्रेन की सेना ने कीव शहर को रूसी सैनिकों से एक बार फिर से छीनकर अपने कब्जे में कर लिया है. लेकिन कीव शहर का जो नजारा है वो दिल दहलाने वाला है. मात्र एक महीने पहले तक चमचमाता शहर कीव आज एक मुर्दाघर में तब्दील हो गया है.
यूक्रेन पर रूस के हमले का आज 39वां दिन है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अब कीव पर एक बार फिर से यूक्रेन का कब्जा हो गया है. यूक्रेन की सेना रूसी आर्मी को कीव से बाहर निकालने के जब शहर में घुसी तो वहां के हालात रोंगटे खड़े कर देने वाले थे. कीव शहर की सड़कों पर लावारिस पड़ी हुई लाशें वहां हुई कत्लो गारद के निशां बता रही थीं.
न्यूज एजेंसी के अनुसार कीव शहर की मात्र एक गली में 20 लोगों की डेड बॉडीज मिली हैं. समाचार एजेंसी एएफपी ने बुका शहर के मेयर के हवाले से कहा है कि यहां एक सामूहिक कब्रगाह मिला है जहां से 280 लोगों की लाशें मिली हैं. कीव, बुका से आ रही तस्वीरें मानवता को झकझोरने वाली हैं.
कीव का मंजर देख कलेजा मुंह को आ जाएगा
यूक्रेन की सेना धीरे-धीरे, बड़ी सावधानी से कीव शहर में प्रवेश कर रही है. ऐसा लगता है जैसे कभी हसंता-खिलखिलाता कीव शहर खंडहर में तब्दील हो गया है. शहर की सड़कों पर लाशें हैं. यूक्रेन की सेना इन लाशों को हटाने में भी डर रही है. एजेंसी रिपोर्ट के अनुसार इन बॉडीज में विस्फोटक होने का खतरा है. इसलिए इन डेड बॉडीज को हटाने के लिए सेना तार का इस्तेमाल कर रही है.
औंधे मुंह पड़ी बॉडीज, साइकिल के साथ मरे पड़े लोग, टूटी इमारतें, सड़कों पर बिखरा पड़ा मलबा...लगता ही नहीं है कि महज एक महीना पहले ये 21वीं सदी का एक चमचमाता शहर था.
यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने अपने रात के वीडियो संबोधन में चेतावनी दी थी कि कीव से वापस जा रहे रूसी सैनिक घरों, हथियारों और "यहां तक कि मारे गए लोगों के शवों" के आसपास बमों को लगाकर छोड़ गए हों, ताकि एक बार फिर विनाश को अंजाम दिया सके. कीव से आई तस्वीरों में सड़क पर लाशें हैं. तस्वीरों से लगता है कि इन्हें हाल में ही मारा गया है. यूक्रेन की सेना के सामने अब इन डेड बॉडीज को हटाने की चुनौती है.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।

हिमाचल प्रदेश में आर्थिक दबाव के चलते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने समेत मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों की सैलरी का एक हिस्सा 6 महीने के लिए टालने का फैसला किया है. हालांकि, ग्रुप-सी और ग्रुप-डी कर्मचारियों को पूरी सैलरी मिलेगी. वहीं सरकार ने मेडिकल स्टाफ, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं सहित कई वर्गों के मानदेय में बढ़ोतरी की है. विधायक योजनाओं की सीमा भी बढ़ाई गई है. सरकार का कहना है कि हालात सुधरने पर रोकी गई राशि वापस दी जाएगी.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.







