
यूं ही दार्जिलिंग में फुचका-मोमो नहीं बना रहीं दीदी, गहरे हैं सियासी मायने
AajTak
पश्चिम बंगाल की राजनीति और वहां पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का कद किसी से नहीं छिपा है. जिस अंदाज में वे जनता के बीच जाती हैं, जिस अंदाज में वे सबके साथ खुद को ढाल लेती हैं, कई सालों में ये उनका जीत का मंत्र बन गया है.
ममता जब उत्तर बंगाल जाती हैं तो कभी मोमो बनाती हैं तो कभी फुचका बनाकर खिलाती हैं. दीदी जब दक्षिण बंगाल जाती हैं तो चाय बनाकर पिलाती हैं. क्योंकि दीदी को पता है कहां क्या बनाना है और क्या खिलाना है. पिछले साल ममता बनर्जी ने दार्जिलिंग दौरे पर मोमो बनाकर खिलाया था और इस साल फुचका के स्टाल पर पहुंच गईं. ना सिर्फ फुचका बनाया बल्कि लोगों को खिलाया भी.
पिछले साल ममता ने मिदनापुर में दौरे के दौरान सड़क किनारे चाय दुकान पर अपनी कार रोकी और चाय बनाकर लोगों को पिलाई. दरअसल यह ममता बनर्जी का आम जनता के दिलों में सीधे गोता लगाने का अपना नुस्खा है जिसे वे अक्सर अंजाम देती रहती हैं. ममता को पता है दार्जिलिंग में मोमो और फुचका बेहद पसंद किया जाता है.
#WATCH | West Bengal Chief Minister Mamata Banerjee serves panipuri to people at a stall, during her visit to Darjeeling. pic.twitter.com/07o8lsxdKN
ममता की इस रणनीति को समझने के लिए चुनावी आंकड़े भी समझना जरूरी है. दार्जिलिंग कभी भी टीएमसी का गढ़ नहीं रहा. यहां पिछले कई सालों से बीजेपी का दबदबा रहा है. ऐसे में पंचायत चुनाव और उसके बाद लोकसभा चुनाव हैं. ऐसे में अभी टीएमसी की मुख्य रणनीति उत्तर बंगाल में पार्टी का दबदबा कायम करने की है.
पिछले लोकसभा चुनाव में उत्तर बंगाल की सभी सात सीटें बीजेपी ने जीत ली थीं. टीएमसी के हाथ कुछ भी नहीं लगा. इस बार के विधानसभा चुनाव में भी बीजेपी ने उत्तर बंगाल से काफी सीटें निकाल लीं. ऐसे में टीएमसी के लिए इस वक्त उत्तर बंगाल बेहद महत्वपूर्ण है. यही वजह है कि ममता महीने में एक चक्कर उत्तर बंगाल का लगा रही हैं. सिर्फ ममता ही नहीं उनके भतीजे और टीएमसी में इस वक्त दूसरे नम्बर के व्यक्ति अभिषेक बनर्जी भी उत्तर बंगाल के दौरे पर हैं.
इन सबमें दार्जिलिंग ममता के लिए बेहद महत्व रखता है. यही वजह है कि ममता ने आज दार्जिलिंग में नेपाली कवि भानू भक्त के एक कार्यक्रम में शिरकत की और भाषण की शुरुआत नेपाली से की. दार्जिलिंग में गोरखा समुदाय का दबदबा है और ज्यादातर लोग नेपाली और उसके बाद हिंदी का प्रयोग करते हैं. यही वजह है कि ममता ने नेपाली के बाद हिंदी में भाषण दिया और गोरखा अस्मिता की बातें कही.

फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की मालिक कंपनी मेटा के लिए यह एक बड़ा झटका है. कंपनी ने हमेशा दावा किया है कि वह बच्चों की सुरक्षा के लिए करोड़ों डॉलर खर्च करती है, लेकिन न्यू मेक्सिको की जूरी ने उन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है. साथ ही दोषी करार देते हुए भारी भरकम जुर्माना लगाया है.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.









