
युवाओं को हर महीने 3500 बेरोजगारी भत्ता, महिलाओं को 3000 रुपए की आर्थिक सहायता, JK चुनाव के लिए कांग्रेस का घोषणा पत्र
AajTak
पार्टी ने घोषणापत्र में सेब के लिए 72 रुपये प्रति किलोग्राम न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) और जम्मू-कश्मीर में सभी फसलों के लिए 100 फीसदी बीमा का भी वादा किया. इसके अलावा योग्य युवाओं को एक वर्ष के लिए हर महीने 3,500 रुपए तक का बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा.
कांग्रेस पार्टी ने सोमवार को जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए अपना घोषणापत्र जारी किया. कांग्रेस पार्टी नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रही है. कांग्रेस नेता पवन खेड़ा द्वारा श्रीनगर में अन्य कांग्रेस नेताओं की मौजूदगी में जारी घोषणापत्र में कांग्रेस ने सत्ता में आने के 100 दिनों के भीतर जम्मू-कश्मीर में अल्पसंख्यक आयोग के गठन का आश्वासन दिया. पार्टी ने घोषणापत्र में सेब के लिए 72 रुपये प्रति किलोग्राम न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) और जम्मू-कश्मीर में सभी फसलों के लिए 100 फीसदी बीमा का भी वादा किया. इसके अलावा योग्य युवाओं को एक वर्ष के लिए हर महीने 3,500 रुपए तक का बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा.
घोषणापत्र में कहा गया, 'भूमिहीन किसानों को 4,000 रुपये मासिक सहायता मिलेगी. हमारा लक्ष्य रूढ़िवादी और कट्टरपंथियों की ताकतों को हराना है, जिन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन या हमारे संविधान के निर्माण में कोई योगदान नहीं दिया और जिनका एकमात्र उद्देश्य हमारी सहस्राब्दी विरासत और समग्र राष्ट्रीयता को नष्ट करना है. इसमें कहा गया, विभाजनकारी ताकतों से लड़ना हमारा कर्तव्य है. कांग्रेस पार्टी को इस लक्ष्य के लिए समान विचारधारा वाले दलों के साथ सहयोग करने में कोई कठिनाई नहीं है.'
जम्मू और कश्मीर में 18 सितंबर से तीन चरणों में मतदान होगा. अन्य दो चरण 25 सितंबर और 1 अक्टूबर को होंगे. नतीजे 8 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे.
घोषणापत्र की मुख्य बातें योग्य युवाओं को एक वर्ष के लिए हर महीने 3,500 रुपए तक का बेरोजगारी भत्ता. हर परिवार की मुखिया महिला को 3000 रुपए की आर्थिक सहायता. जम्मू-कश्मीर के हर नागरिक को 30 मिनट के अंदर स्वास्थ्य सुविधाएं और 15 लाख का बीमा कवर. भूमिहीन परिवारों को 4000 रुपए प्रतिमाह. किसानों के लिए सभी फसलों का 100 फीसदी बीमा. पर्यटन को बढ़ावा. जम्मू-कश्मीर सरकार बनने के 100 दिन के अंदर अल्पसंख्यक आयोग का गठन किया जाएगा. ओबीसी के लिए विशेष उत्थान.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।

हिमाचल प्रदेश में आर्थिक दबाव के चलते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने समेत मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों की सैलरी का एक हिस्सा 6 महीने के लिए टालने का फैसला किया है. हालांकि, ग्रुप-सी और ग्रुप-डी कर्मचारियों को पूरी सैलरी मिलेगी. वहीं सरकार ने मेडिकल स्टाफ, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं सहित कई वर्गों के मानदेय में बढ़ोतरी की है. विधायक योजनाओं की सीमा भी बढ़ाई गई है. सरकार का कहना है कि हालात सुधरने पर रोकी गई राशि वापस दी जाएगी.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.







