
'युधिष्ठिर की भूमिका में आकर अपराध रोकेंगे तेजस्वी...', RJD नेता ने नीतीश-जीतन राम मांझी को बताया कौरव
AajTak
राष्ट्रीय जनता दल के एमएलए अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने कहा, 'कृष्ण जन्माष्टमी पर संकल्प लेते हैं कि बिहार के बेहतरी के लिए, अपराध को रोकने के लिए तेजस्वी यादव को युधिष्ठिर की भूमिका में आगे लाएंगे. भीष्म पितामह, धृतराष्ट्र और कर्ण के भरोसे बिहार को कब तक छोड़े रहेंगे.'
बिहार (Bihar) की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप कोई नया नहीं है लेकिन पिछले कुछ दिनों से महाभारत के किरदारों का उपयोग किया जा रहा है. हाली ही में तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भष्टाचार का भीष्म पितामह बताया था. अब आरजेडी विधायक ने तेजस्वी यादव की तुलना पांडवों से की है और नीतीश कुमार, जीतन मांझी और चिराग पासवान को कौरव बताया है.
राष्ट्रीय जनता दल के एमएलए अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने कहा, 'कृष्ण जन्माष्टमी पर संकल्प लेते हैं कि बिहार के बेहतरी के लिए, अपराध को रोकने के लिए तेजस्वी यादव को युधिष्ठिर की भूमिका में आगे लाएंगे. भीष्म पितामह, धृतराष्ट्र और कर्ण के भरोसे बिहार को कब तक छोड़े रहेंगे. बिहार में नीतीश कुमार भीष्म पितामह की भूमिका में विवश हैं, मांझी द्रोणाचार्य की भूमिका में विवश है.'
उन्होंने आगे कहा कि चिराग पासवान भी सगा संबंधी की तरह कर्ण की भूमिका में विवश हैं. ये सारे लोग अपने है लेकिन अन्याय अधर्म के साथ रहने के लिए विवश हैं. इसलिए बिहार में न्याय की स्थापना करने के लिए अब युधिष्ठिर (तेजस्वी) बागडोर संभालेंगे, तब बिहार में न्याय मिल पाएगा.
'NDA सरकार में अपराधियों पर कार्रवाई...'
वहीं, बिहार में अपराधियों की वकालत करने पर बीजेपी ने आरजेडी की आलोचना की है. केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि आरजेडी शासन के वक्त अपराध का रूप बहुत भयावह था, आरजेडी नेता अपराधियों का मनोबल बढ़ाते थे, अपराधी विधायक और नेताओं के घर पर छुपते थे लेकिन आज एनडीए सरकार में अपराधियों पर कार्रवाई होती है.
यह भी पढ़ें: प्रशांत किशोर का 'बिहार प्लान' एनडीए और महागठबंधन में किसे और कहां-कहां चोट करेगा?

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










