
युद्ध के 15 महीने बाद यूक्रेन ने शुरू किया पलटवार, रूस ने घातक हथियारों से दिया जवाब
AajTak
यूक्रेन ने रूस के खिलाफ अब काउंटर-ऑफेंसिव शुरू कर दिया है. दो दिन पहले पुतिन ने दावा किया था कि यूक्रेन का पलटवार फेल हो चुका है. वहीं जर्मनी और अमेरिका समेत अन्य पश्चिमी देशों ने कहा कि ये लड़ाई प्रजातंत्र के लिए और वे यूक्रेन का पूरा साथ देंगे. इन देशों ने यूक्रेन लगातार हथियारों और टैंक की सप्लाई की बात कही है. देखें वीडियो.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











