
युद्धपोत की लॉन्चिंग फेल होने बाद किम जोंग उन का एक्शन, इंजीनियर और अधिकारी किए गए अरेस्ट
AajTak
उत्तर कोरिया ने अपनी नई युद्धपोत की विफल लॉन्चिंग के बाद संबंधित शिपयार्ड अधिकारियों को गिरफ्तार किया है. सेटेलाइट इमेज में युद्धपोत तिरपाल से ढका हुआ और बंदरगाह में डूबा हुआ दिख रहा है. नेता किम जोंग उन ने इस घटना को देश की गरिमा पर चोट बताया था और दोषियों को सजा देने का आदेश दिया था.
उत्तर कोरिया में हाल ही में लॉन्च की गई अपनी नई युद्धपोत से जुड़ी एक बड़ी दुर्घटना के जिम्मेदार शिपयार्ड अधिकारियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. यह जानकारी उत्तर कोरिया की सरकारी मीडिया ने रविवार को दी. बताया गया है कि दुर्घटना की जांच तेजी से हो रही है और गिरफ्तार किए जाने वालों में कई वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हैं.
रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, एक नई सेटेलाइट इमेज से पता चलता है कि उत्तर कोरियाई युद्धपोत अभी भी नीले तिरपाल से ढका हुआ दिखाई दे रहा है. ये युद्धपोत पोर्ट में अपनी साइड पर पड़ा है, जिसमें पिछला हिस्सा पोर्ट की दिशा में खुला हुआ है, जबकि आगे का हिस्सा एक ओर टिका है. छोटे-छोटे वेसल भी इसके आसपास नजर आ रहे हैं. रिपोर्ट में बताया गया है कि तस्वीरें चोंगजिन शिपयार्ड की हैं जहां यह दुर्घटना हुई थी.
यह भी पढ़ें: लॉन्चिंग में ही डैमेज हो गया उत्तर कोरिया का युद्धपोत, नाकामी से तिलमिलाए किम जोंग ने दिया ये आदेश
किम के सामने हुई थी युद्धपोत की विफल लॉन्चिंग
इस 5,000 टन के युद्धपोत की विफल लॉन्चिंग की घटना देश के नेता किम जोंग उन के सामने हुई थी. किम ने इस दुर्घटना को देश की प्रतिष्ठा पर कलंक बताया और दोषियों को सख्त सजा देने की बात कही थी. एक्सपर्ट्स का कहना है कि उत्तरी पूर्वी बंदरगाह चोंगजिन में यह हादसा बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी में हुआ था, जिससे किम जोंग उन की सैन्य क्षमता दिखाने की कोशिश पर सार्वजनिक शर्मिंदगी बढ़ गई.
उत्तर कोरिया की सरकारी मीडिया के मुताबिक, चोंगजिन शिपयार्ड के मुख्य इंजीनियर समेत कई अधिकारियों को गिरफ्तार किया गया है. यह कोई छुपी हुई बात नहीं है कि उत्तर कोरिया के नेता काफी सख्त हैं, और गलतियों को मुश्किल से ही माफ करते हैं.

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.











