
यात्रा हटी, बिजली कटी: राहुल गांधी के जाते ही राजस्थान में पावर कट, नया शेड्यूल जारी
AajTak
Rajasthan News: राजस्थान सरकार ने गांव से लेकर जिला मुख्यालय तक में 1-3 घंटे तक बिजली कटौती की घोषणा कर दी है. यहां तक कि उद्योगों के लिए भी अब शाम 5 बजे से रात 8 बजे तक बिजली कटौती रहेगी. जबकि CM अशोक गहलोत ने एक दिन पहले कहा था कि किसानों के रबी की फसल के समय बिजली नहीं काटी जाए.
राजस्थान से राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' के जाते ही भारी बिजली कटौती शुरू हो गई है. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक दिन पहले कहा था कि किसानों के रबी की फ़सल का समय है लिहाज़ा दिन में बिजली नहीं काटी जाए. मगर राज्य में बिजली संकट ऐसा गहराया है कि राजस्थान सरकार ने गांव से लेकर जिला मुख्यालय तक में एक से लेकर तीन घंटे तक बिजली कटौती की घोषणा कर दी है. यहां तक कि उद्योगों के लिए भी अब शाम 5 बजे से रात 8 बजे तक बिजली कटौती रहेगी. राजस्थान में पावर मैनेजमेंट फ़ेल होने के बाद राजस्थान सरकार के विद्युत विभाग ने बिजली कटौती का शेड्यूल जारी किया है.
5 हज़ार से अधिक आबादी वाले शहर और गांवों में सुबह 6:30 बजे से लेकर साढ़े 7 बजे तक बिजली की कटौती होगी. सभी जिला मुख्यालयों शहरों में भी 7:30 से लेकर 8:30 बजे तक बिजली की कटौती होगी. औद्योगिक इकाइयों में शाम 5 बजे से रात 8 बजे तक बिजली कटौती होगी. बिजली कटौती से राजस्थान के साथ संभागीय मुख्यालयों को छोड़ दिया गया है.
सरकार का कहना है कि पहले विद्युत लोड 11500 मेगावाट था जो इस बार बढ़कर 12500 मेगावाट हो गया है. इस दौरान न तो एक्सचेंज से सस्ते बिजली मिल रही है और न ही सोलर एनर्जी से बिजली मिल पा रही है.
चार यूनिट बंद
इस बीच, राजस्थान सरकार के बिजली उत्पादन के चार यूनिट बंद हो गए हैं. राज्य विधिक उत्पादन निगम की 780 मेगावाट की 23 यूनिट हैं. राजस्थान ऊर्जा विकास निगम की सबसे बड़ी समस्या है कि ठंड बढ़ने के साथ ही 17000 मेगावाट तक बिजली की डिमांड बढ़ने की आशंका है. अगर बिजली डिमांड बढ़ती है तो कटौती का समय और बढ़ा दिया जाएगा.
उद्योगों को भारी नुकसान होगा: BJP

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.







