
'यह गलत, हम इसका समर्थन नहीं करते', केरल कांग्रेस के बीड़ी वाले पोस्ट पर बोले तेजस्वी
AajTak
केरल कांग्रेस के बीड़ी और बिहार वाले सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर जेडीयू ने बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव को भी लपेटा था. अब इस पूरे मामले पर तेजस्वी यादव का भी बयान आ गया है.
केंद्र सरकार ने दो दिन पहले गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (जीएसटी) रिफॉर्म्स का ऐलान किया था. इस पर केरल कांग्रेस के हैंडल से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया गया था. इस ट्वीट में जीएसटी रिफॉर्म का कनेक्शन बिहार चुनाव से जोड़ने के लिए बी से बीड़ी और बी से बिहार का इस्तेमाल किया गया था, लेकिन इस बीड़ी ने चुनावी राज्य की सियास सुलगा दी.
बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने इसे गलत बताया है. तेजस्वी यादव ने कहा है कि हम इसका समर्थन नहीं करते. विवाद बढ़ा तो केरल कांग्रेस ने यह पोस्ट अपने सोशल मीडिया हैंडल से हटा दिया है. इससे पहले, तेजस्वी यादव ने इस पोस्ट के संबंध में सवाल पर अनभिज्ञता जताते हुए कहा था कि मैंने वह पोस्ट नहीं देखी है.
उन्होंने साथ ही यह भी कहा था कि बिहार के स्वाभिमान से खिलवाड़ करना किसी के लिए भी सही नहीं है. गौरतलब है कि केरल कांग्रेस के एक्स हैंडल से यह पोस्ट आने के बाद बिहार की सत्ता पर काबिज राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के घटक दलों ने कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया.
यह भी पढ़ें: निर्मला सीतारमण का GST 'फेस्टिवल ऑफर' बिहार चुनाव में बीजेपी-NDA की मदद करेगा?
कांग्रेस भी बिहार के विपक्षी महागठबंधन में शामिल है, जिसकी अगुवाई राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) कर रहा है. ऐसे में निशाने पर तेजस्वी भी आ गए. जेडीयू ने केरल कांग्रेस के बीड़ी और बिहार वाले एक्स पोस्ट को बिहारी अस्मिता से जोड़ते हुए तेजस्वी यादव को भी लपेटा था.
यह भी पढ़ें: गालीकांड के बाद 'बिहार-बीड़ी' पर विवाद! केरल यूनिट के बयान पर घिर गई कांग्रेस

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








