
यहां सूअरों को करीब से देखने के लिए पैसा बहा रहे लोग, एक लाख तक देने को तैयार, क्यों?
AajTak
चीन में लोग एक लाख रुपये तक देकर ऐसे होटल रूम किराए पर ले रहे हैं, जहां से सूअरों को आसानी से देखा जा सके. इसके लिए लोगों में होड़ लग गई है.
लोगों के अपने अपने शौक होते हैं, जिन्हें पूरा करने के लिए वो पानी की तरह पैसा बहाने से भी पीछे नहीं हटते. कुछ ऐसा ही इस वक्त चीन में देखने को मिल रहा है. यहां लोगों को सूअरों को करीब से देखना इतना पसंद है कि वो इसके लिए एक लाख रुपये तक देने को तैयार हैं. यहां लोग इतना पैसा देकर ऐसे होटल रूम किराए पर ले रहे हैं, जिनकी खिड़कियों से देश के बेहद दुर्लभ और अहम माने जाने वाले सूअरों को करीब से देखा जा सके.
इन सूअरों से चीन की फेमस और पारंपरिक डिश जिन्हुआ हैम बनती है. चीन के झेजियांग प्रांत में थीम पार्क की बिल्डिंग को अनोखे तरीके से डिजाइन किया गया है. होटल रूम की खिड़की से जमीन पर मौजूद सूअरों को देखा जा सकता है. होटल रूम की कुछ तस्वीरें भी स्थानीय सोशल मीडिया एप Douyin पर वायरल हो रही हैं. इसे चीन का टिकटॉक कहा जाता है. थीम पार्क को लोग जिन्हुआ का डिज्नीलैंड बोलते हैं.
2021 में खुला था थीम पार्क
साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, ये पार्क साल 2021 में 'पांडा पिग' नाम के सूअरों की नस्ल को प्रमोट करने के लिए खोला गया था. इन सूअरों का सिर और पूंछ वाला हिस्सा काले रंग का होता है. इस नस्ल को मूल रूप से "टू-एंड ब्लैक पिग" नाम दिया गया था. जो चीन में कम से कम 1200 वर्षों से है. इसे जिन्हुआ ड्राई-क्योर्ड हैम का पारंपरिक स्रोत भी माना जाता है. जो इटली के प्रोसियुट्टो डी पर्मा और स्पेन के जामोन इबेरिको का मुकाबला करता है. इटली और स्पेन की ये दोनों डिश भी सूअरों से बनती हैं.
चीन में बची है काफी कम आबादी
चीन की इस सुअर से बनने वाली डिश पूरी दुनिया में काफी पसंद की जाती है. रिपोर्ट के मुताबिक, ऐसा कहा जाता है कि इटली के व्यापारी, खोजकर्ता और राजदूत मारको पोलो 13वीं सदी में जिन्हुआ से ड्राई-क्योर्ड हैम का सीक्रेट यूरोप लेकर गए थे. जिसके बाद ये डिश चीन के बाहर भी मशहूर हो गई. कियानजियांग इवनिंग न्यूज की साल 2016 की एक रिपोर्ट में जिन्हुआ में सूअरों की इस नस्ल की वार्षिक उपलब्ध संख्या 75,000 से 80,000 बताई गई थी, जो शहर के कुल सूअरों की आबादी का सिर्फ 3 से 4 फीसदी है.

चीनी मार्केट की शक्ल लगभग दो साल बाद बदल गई है. 2024 में BYD ने फॉक्सवैगन को पीछे छोड़ा था और 2025 में भी कंपनी चीनी मार्केट की टॉप कार सेलिंग ब्रांड बनी रही. हालांकि, 2026 की शुरुआत कुछ अलग हुई है. फॉक्सवैगन दोबारा चीनी मार्केट में टॉप सेलिंग ब्रांड बन गया है. कंपनी ने तमाम चीनी ब्रांड्स को पीछे छोड़ दिया है.

Aaj 17 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 17 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी तिथि सुबह 09.23 बजे तक फिर चतुर्दशी तिथि, शतभिषा नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 3.30 बजे से शाम 5 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











