
यहां कब्रों से गायब हो रही हैं हड्डियां, इस काम के लिए खूब बिक रही हैं इंसानी खोपड़ियां!
AajTak
ब्रिटेन से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है. यहां ऑनलाइन इंसानी हड्डियों और खोपड़ियों की मांग तेजी से बढ़ रही है. लोग बड़े पैमाने पर इन्हें खरीद रहे हैं.विशेषज्ञों का कहना है कि बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए कब्रिस्तान से इंसानी हड्डियां चोरी की जा रही हैं. यह ट्रेंड सिर्फ खौफनाक ही नहीं, बल्कि कानूनी और सामाजिक रूप से भी गंभीर चिंता का विषय बन गया है.
ब्रिटेन से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है. यहां इंसानी खोपड़ियों और हड्डियों की बिक्री तेजी से बढ़ रही है. यह खौफनाक ट्रेंड अब कब्रों से हड्डियां चुराने जैसे अपराधों को बढ़ावा देने का खतरा पैदा कर रहा है. खास बात यह है कि ब्रिटेन में अवशेषों की खरीद-फरोख्त फिलहाल गैरकानूनी नहीं मानी जाती, जिसके चलते बाजार खुलकर फल-फूल रहा है. ऐसे में सवाल उठता है कि इंसानी खोपड़ियों और हड्डियों की मांग अचानक क्यों बढ़ गई?
खोपड़ी, हड्डियां और मानव के चमड़े की बढ़ी डिमांड
द सन न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, यूके में निच शॉप्स और ऑनलाइन रिटेलर्स पर इंसानी खोपड़ी और हड्डियां बिक रही हैं. इतना ही नहीं, बिक्री की लिस्ट में ममीकृत अंग, सिकुड़े हुए सिर और यहां तक कि इंसानी चमड़े से बने मास्क और वॉलेट जैसे अजीबोगरीब सामान भी शामिल हैं. इन चीजों की मांग उन लोगों के बीच बढ़ रही है जो इन्हें ‘सुपरनैचुरल’ मानते हैं.
विशेषज्ञों की चेतावनी
यूके की मशहूर फॉरेंसिक वैज्ञानिक डेम सू ब्लैक ने इस ट्रेंड को बेहद खतरनाक बताया है. उनके अनुसार, यह ऑनलाइन बाजार ‘बॉडी स्नैचिंग’ यानी शव चुराने के एक नए क्राइम को बढ़ावा दे रहा है. ब्लैक ने चेतावनी दी, कि लोग अब मकबरों और कब्रिस्तान में सेंध लगाकर शवों के अवशेष निकाल रहे हैं ताकि उन्हें उन खरीदारों को बेच सकें जो इन्हें किसी तरह की अजीब या रहस्यमयी वस्तु मानते हैं.
उन्होंने सवाल उठाया कि जब पक्षियों के घोंसले की बिक्री गैरकानूनी हो सकती है, तो इंसानी शरीर की बिक्री क्यों नहीं? उन्होंने कहा कि किसी के दांतों से बनी माला पहनना समाज में स्वीकार्य नहीं हो सकता. आखिरकार, हम कहते हैं ‘रेस्ट इन पीस’, यानी मृत्यु के बाद शांति. कोई भी नहीं चाहता कि उसकी कब्र खोदकर उसके शरीर को बेच दिया जाए.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.











