
यमुना नदी में आई बाढ़ से आखिर क्यों डूब रही दिल्ली? एक्सपर्ट ने बताई अहम वजह
AajTak
दिल्ली में भले ही यमुना का जलस्तर धीरे-धीरे कम होने लगा हो लेकिन नदी अब भी खतरे के निशान से 3 मीटर ऊपर बह रही है. राजधानी के कई इलाके अभी भी जलमग्न हैं. इनमें वे इलाके भी शामिल हैं, जहां पहले कभी यमुना नदी बहा करती थी. लालकिला इन्हीं इलाकों में ऐसे एक है. जानते हैं यमुना नदी और लालकिले का क्या संबंध है?
दिल्ली में यमुना में आई बाढ़ ने कई सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए. बाढ़ के पानी में दिल्ली के कई इलाके डूब गए. इसमें लाल किले का इलाका भी शामिल है.
यमुना ने यह जता दिया कि नदी वापस अपने इलाके में आती है. कभी यमुना बिलकुल लाल किले से सटे इलाके जहां आज राजधानी की सबसे बड़ी सड़क रिंग रोड है, वहां से गुजरती थी. आजतक ने तमाम इतिहासकारों और पुरानी दिल्ली के जानकारों से समझने की कोशिश की कि कभी यमुना कहां बहती थी.
- लाल किले का इतिहास यमुना नदी से जुड़ा है. इतिहासकार बताते हैं कि जब आगरा से राजधानी को दिल्ली लाया गया तो दो विकल्प थे-एक लाहौर और दूसरा दिल्ली लेकिन यमुना की वजह से ही दिल्ली पहली पसंद बनी. इतिहासकार और लेखिका राना सफ्वी बताती हैं- मेरे उम्र के लोग यानी महज कुछ दशक पहले तक लोग बताते हैं कि यमुना लालकिले के नजदीक से ही गुजरती थी. यमुना की बाढ़ ने ये सवाल भी खड़ा किया है कि नदी की पेटी यानी रिवर बेड में लगातार बढ़ रहे अतिक्रमण की वजह से नदी अपना रास्ता बदल रही है. 1978 में जब दिल्ली में बाढ़ आई तब भी एजेंसियों ने हालात बदलने की कोशिश की लेकिन यमुना ने इस साल घर वापसी की और लालकिले के पास आ गई.
- इतिहासकार और लेखिका राना सफ्वी बताती हैं कि जिस समय राजधानी बनाने के लिए दिल्ली को चुना जा रहा था, तब शाहजहां के करीबियों ने उन्हें सलाह दी थी कि लाहौर में नदी नहीं है, इसलिए लाल किले को यमुना के किनारे बनाया जाए. - पुरानी दिल्ली के जानकार फिरोज बख्त अहमद बताते हैं कि ऐसा कहा जाता है कि जब बुनियाद लाल किले की रखी गई, तब मलेशिया से मंगवाई गई लकड़ी वहां डाली गई थी, इसलिए लाल किले की बुनियाद काफी मजबूत है. - लेखक और इतिहासकार शशांक शेखर सिन्हा बताते हैं कि यमुना नदी शुरू से ही चंचल नदी रही है, जो रुख बदलती रही. अगर पांडवों की राजधानी की बात करें तो वो पुराना किला के आस-पास थी. पाषाण काल में यमुना वल्लभगढ़ के पास अरावली श्रृंखला से निकलकर पूर्व की तरफ जाती थी. दिल्ली में पुराने पैलियो चैनल देखते हैं तो नजफगढ़, सूरजकुंड और बटकल में भी दिखते हैं.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.







