
यमुना एक्सप्रेसवे पर लगाए जा रहे क्रैश बीम बैरियर, हादसों में आएगी कमी
AajTak
जानकारी के मुताबिक यमुना एक्सप्रेसवे पर क्रैश बीम लगवाने का काम गुजरात की एक कंपनी करा रही है. यमुना प्राधिकरण के अधिकारियों का कहना है कि क्रैश बीम बैरियर लग जाने के बाद हादसों में कमी आएगी.
यूपी की ताज नगरी और राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा को जोड़ने वाले यमुना एक्सप्रेस वे पर तेज रफ्तार वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबरें अक्सर आती रहती हैं. अब यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसों की संख्या कम करने के लिए सड़क के दोनों तरफ क्रैश बीम बैरियर लगाए जाने का फैसला किया है. क्रैश बीम बैरियर लगाने का काम शुरू हो चुका है. जानकारी के मुताबिक यमुना एक्सप्रेसवे पर क्रैश बीम लगवाने का यह काम गुजरात की एक कंपनी करा रही है. यमुना प्राधिकरण के अधिकारियों का कहना है कि क्रैश बीम बैरियर लग जाने के बाद हादसों में कमी आएगी. दरअसल, यमुना प्राधिकरण ने 165 किलोमीटर लंबे ग्रेटर नोएडा-आगरा एक्सप्रेस वे पर हादसों को रोकने के लिए दिल्ली आईआईटी से सिक्योरिटी ऑडिट करवाया था.
जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










