
म्यूजिक कॉन्सर्ट में प्रॉफिट का दिया लालच... नवी मुंबई में ऑर्गनाइजर ने ठग लिए 63 लाख रुपये
AajTak
नवी मुंबई (Navi Mumbai) के रहने वाले शख्स के साथ म्यूजिक कॉन्सर्ट (Music Concert) ऑर्गनाइज कराने के ना पर 63 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली गई. नेरुल पुलिस ने इस मामले की शिकायत मिलने के बाद केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. हालांकि अभी तक इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है.
मुंबई के पास ठाणे (Thane) में एक व्यक्ति ने म्यूजिक कॉन्सर्ट के नाम पर प्रॉफिट का झांसा देकर 63 लाख रुपये से ज्यादा की ठगी कर ली. इस मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की है. पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है.
एजेंसी के अनुसार, पुलिस का इस पूरे मामले को लेकर कहना है कि विवेक रवि रमन नाम के आयोजक पर धोखाधड़ी का आरोप लगा है. विवेक फेस्टिविना म्यूजिक फेस्टिवल का आयोजक है. उसके खिलाफ पीड़ित शख्स ने दर्ज एफआईआर में कहा है कि विवेक ने मुंबई (Mumbai) के बीकेसी इलाके में एक म्यूजिक कॉन्सर्ट (music concert) ऑर्गनाइज कराने की बात कही थी.
यह भी पढ़ें: महिलाओं को प्रेग्नेंट करने के नाम पर ठगी... नाबालिग ने सेक्सटॉर्शन में फंसाया, फेक पुलिस अफसर बन किया साइबर फ्रॉड
यह आयोजन पिछले साल 21 मार्च से 5 अप्रैल के बीच होना था. विवेक ने इस कॉन्सर्ट (music concert) के नाम पर नवी मुंबई (Navi Mumbai) के रहने वाले पीड़ित से 63.50 लाख रुपये लिए थे और कहा था कि करीब 35 प्रतिशत तक प्रॉफिट दिया जाएगा, लेकिन उसे कोई प्रॉफिट नहीं मिला, बल्कि उससे ठगी कर ली गई.
नेरुल पुलिस स्टेशन के अधिकारी ने इस मामले को लेकर बताया कि पीड़ित की इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने विवेक रवि रमन के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है. हालांकि अभी इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है और आगे की जांच जारी है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








